Home चंदौली तहसील मार्ग निर्माण में लेट से अधिवक्ताओं ने जताया नाराजगी

तहसील मार्ग निर्माण में लेट से अधिवक्ताओं ने जताया नाराजगी

0
तहसील मार्ग निर्माण में लेट से अधिवक्ताओं ने जताया नाराजगी
तहसील मार्ग निर्माण में लेट से अधिवक्ताओं ने जताया नाराजगी

तहसील मुख्यालय गेट पर तहसील मार्ग निर्माण को लेकर लामबंद अधिवक्ता

सकलडीहा। सकलडीहा रजवाहा से तहसील मुख्यालय गेट तक सड़क चौड़ीकरण कार्य बीते दो माह से शुरू है। इसके बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। तहसील मार्ग पर गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया है।सुबह से शाम उड़ती धूल से अधिवक्ता और दुकानदार परेशान है। सोमवार को अधिवक्ताओें ने सड़क निर्माण में तेजी लाने की मांग उठाया। समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया।अधिववक्ताओं ने आरोप लगाया कि सकलडीहा रजवाहा से तहसील गेट तक सड़क चौड़ीकरण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। जिससे सुबह शाम उड़ती धूल और गरदा से लोग परेशान है। तहसील मार्ग पर बीते दो दिनों से गिट्टी गिराया जा रहा है। गिट्टी की रोलिंग नहीं होने से आने जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। वरिष्ठ अधिवक्ता अमित यादव,राधा यादव, पंकज सिंह ने विभागीय अधिकारियों ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाया है। अधिवक्ताओं ने चेताया कि अधिवक्ता हित का ध्यान नहीं देने पर आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अंगद कुशवाहा,महामंत्री रामराज यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Previous article सकलडीहा अलीनगर तिराहा मार्ग बंद होने से दूसरे दिन भी जाम
Next article पुलिस वाटसऐप बाट नंबर से शराब और गो तस्करी पर लगायेगी लगाम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page