Home चंदौली समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

0
समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर भाकपा माले ने किया प्रदर्शन
समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध जताते हुए भाकपा माले के कार्यकर्ता

सकलडीहा। भाकपा माले की ओर से सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बीते दिनों तहसील मुख्यालय पर चार माह से अधिक समय से भाकपा माले ने मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया था। आठ माह से अधिक समय बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं होने पर भाकपा माले ने तहसील गेट पर विरोध जताया।
भाकपा माले के श्रवण कुशवाहा ने कहा कि नादी ग्राम पंचायत के बोझवा गांव में बीते दिनों आई बाढ़ से सड़के और नालियां टूट गई है। लेकिन आजतक वह बनी नही। इसके साथ ही नरौली गांव में 14 दलितों को जमीन आवंटन हुआ था। लेकिन उनको कब्जा आजतक नही मिला। सकलडीहा इंटर कॉलेज को जलभरॉव की समस्या से मुक्त तक नहीं कराया गया। जबकि विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले ने तहसील परिसर में चार माह से अधिक धरना दिया। तहसील प्रशासन ने मामलों के निस्तारण करने के वादे पर धरना समाप्त हुआ। लेकिन आठ महीने बाद भी किसी समस्या का समाधान नही हुआ। तहसील प्रशासन ने वादा खिलाफी किया। इसलिए विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। चेताया कि जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान श्रवण कुशवाहा,श्यामदेई,अंजना देवी, रणजीत, मनोज राम,संजय सुभाष,नफाईत मास्टर,महेंद्र प्रताप, पवन सहित अन्य रहे।

Previous article टूटी बिजली पोल की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश
Next article ठंड और गलन से हाड़ मांस कांपा अलाव जलाने की मांग
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page