11.1 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

दस वर्षो से ताजपुर मोथा बस्ती के जर्जर मार्ग से आने जाने को मजबूर है ग्रामीण

दस वर्षो से ताजपुर माथा बस्ती के जर्जर मार्ग से आने जाने को मजबूर है ग्रामी

ताजपुर मोथा बस्ती की जर्जर मार्ग पर सड़क पर बहता पानी

सकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड के ताजपुर मोथा गांव के दर्जनों परिवार के लोग बीते दस वर्षो से अधिक समय से जर्जर मार्ग से होकर आने जाने को लेकर मजबूर है। इस समस्या को लेकर कई बार ग्रामीणों की ओर से धरना प्रदर्शन भी किया गया। इसके बावजूद जिला पंचायत, पीडब्ल्यूडी,क्षेत्र पंचायत ,विधायक निधि और सांसद निधि से भी सड़क मरम्मत नहीं हो पाया। जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर आने वाले समय में पंचायत और विधान सभा वोट का बहिष्कार करने की चेतावनी दिया है।
ताजपुर गांव की दो राजस्व मौजा हरिहरपुर और मोथा है। मोथा में बीते दस वर्षो से ग्रामीण मूलभूत सुविधा से वंचित है। आरोप है कि सड़क खराब होने के कारण इस मार्ग पर प्रसव के दौरान पीड़ितों को ले जाने के लिये एम्बुलेंस तक नहीं आती है। ग्रामीणों को रिक्सा टाली से होकर मुख्य मार्ग तक जाना पड़ता है। बरसात के दिनों में सड़क पर भारी जलभरॉव के कारण काफी समस्या होती है। जबकि इसी मार्ग से गांव के बच्चे समीप के एक निजी स्कूल पर जान जोखिम में डालकर पठन पाठन के लिये जाते है। इसके लिये ग्रामीणों की ओर से कई बार मांग भी उठाया गया। यही नही समाजसेवी अरविंद सिंह की ओर से सांसद, विधायक,ब्लॉक प्रमुख सहित जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को अवगत भी कराया गया। इसके बाद भी जनप्रतिनिधि से लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जबकि शासन की ओर से जर्जर सड़को को गड्ढा मुक्त बनाने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से वर्षो से जर्जर सड़क मरम्मत की मांग उठाया है।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page