Home चंदौली सकलडीहा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की  ठहराव के लिए सौपा पत्रक

सकलडीहा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की  ठहराव के लिए सौपा पत्रक

0
सकलडीहा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की  ठहराव के लिए सौपा पत्रक
सकलडीहा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव के लिए सौपा पत्रक

सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस टे्रनों की ठहराव की मांग करते हुए ग्रामीण

सकलडीहा। सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को स्टेशन मास्टर राकेश राजेंद्र पटेल को सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि अगर रेल प्रशासन उनकी मांगों को नहीं सुनता तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों की ठहराव को लेकर अवगत कराया।
सकलडीहा रेलवे स्टेशन दानापुर मंडल का आखिरी रेलवे स्टेशन है। यहां पर कोरोना कल से पूर्व दो एक्सप्रेस ट्रेन रुकती थी। लेकिन उसके बाद यहां पर सिर्फ पैसेंजर ट्रेन रूकती है जिसके कारण व्यापारियों, छात्रों व आम जनमानस को दिल्ली, मुंबई, गुजरात पंजाब व लखनऊ जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेन का लगभग छह हजार रुपये का टिकट बिकता है। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के आसपास गांव के लगभग 1 लाख से अधिक की आबादी प्रतिदिन आवागमन की समस्या से जूझ रही है। कई बार ग्रामीणों ने क्षेत्रीय सांसद व विधायक से ट्रेन रोकने की मांग किया लेकिन उन्होंने उनकी मांगों को अनसुना कर दिया। जबकि काशी विश्नाथ मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा प्राचीन स्वंय भू कालेश्वरनाथ ,जामेश्वरनाथ और औघड संत डगरिया सरकार सहित विभिन्न धार्मिक और पयर्टन स्थल है। ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर राकेश राजेन्द्र पटेल को ज्ञापन देते हुए यह भी चेतावनी दिया कि अगर रेल प्रशासन उनकी मांग को नहीं सुना तो वह धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान सोनू पटेल, राजेश मोदनवाल, आशीष सिंह मोनू,सोनू सिंह,निरंजन कुमार,बबलू पासवान, धनंजय राय, सुनील कुमार,बबलू पाल, जितेंद्र कुमार,सोनू प्रजापति,कर्नल,किशन राय, गुलाब राम,विकास,सौरभ,अंकित सहित अन्य रहे।

Previous article प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण
Next article सकलडीहा में पच्चास हजार की आबादी वाला गांव पेयजल की समस्या से परेशान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page