Home अध्यात्म वीबी जी राम जी योजना से गरीब होंगे आत्मनिर्भर होगा गांव विकास:अम्बरीश

वीबी जी राम जी योजना से गरीब होंगे आत्मनिर्भर होगा गांव विकास:अम्बरीश

0
वीबी जी राम जी योजना से गरीब होंगे आत्मनिर्भर होगा गांव विकास:अम्बरीश
वीबी जी राम जी योजना से गरीब होंगे आत्मनिर्भर होगा गांव विकास:अम्बरीश

सकलडीहा कस्बा के अमित जायसवाल के आवास पर कार्यक्रम को लेकर चर्चा करते हुए मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला

सकलडीहा। उत्तर प्रदेश सरकार के वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला सोमवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ सकलडीहा कस्बा के विभिन्न स्थानों पर चर्चा गोष्ठी का आयेाजन किया। इस मौके पर वीबी जी राम जी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इसके पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ के आवास पर पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धांजली अर्पित किया। अंत में कार्यकर्ताओं को एसआईआर कार्य में छूटे मतदाताओं का नाम सम्मलित कराने का अपील किया।
वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि केन्द्र सरकारी की महत्वाकांक्षी योजना वीबी जी राम जी योजना हर गरीब परिवार को आत्मनिर्भर बनायेगा। सौ दिन नहीं 125 दिन उन्हें रोजगार मुहैया करायेगा। इसमें हर ग्राम पंचायत कार्ययोजना बनाकर जी राम जी के तहत गांव का चौमुखी विकास करेंगा। अब किसी प्रकार की भ्रष्टाचार को पंख नहीं लग पायेगा। हर गरीबों को एक सप्ताह से पन्द्रह दिनों के अंदर मजदूरी का भुगतान होगा। हर गांव को उसके कार्य के मानक के अनुसार भुगतान किया जायेगा। सरकार की योजना को लेकर विपक्षीदल परेशान है। इसके पूर्व आगामी 20 जनवरी को अमर बलिदानी चंदन राय की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को नदेसर मारूफपुर पहुंचने का आवाहन किया। अंत में व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी के पिता के निधन पर पहुंचकर श्रद्धांजली अर्पित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिंदू वाहिनी रामदयाल यादव रिंकू,राहुल कश्यप,अमित जायसवाल,राहुल सिंह,राकेश सिंह,मनीष श्रीवास्तव,कृष्णा सेठ,संतोष सोनी,अनिल सेठ,नरेन्द्र जायसवाल,ज्ञानेन्द्र सिंह,सचिन पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous article 25 हजार के इनामिया गो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्ता
Next article चतुर्भुजपुर में एक साल से क्षतिग्रस्त पुलिया से आवागमन को मजबूर है ग्रामीण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page