Home चंदौली चतुर्भुजपुर में एक साल से क्षतिग्रस्त पुलिया से आवागमन को मजबूर है ग्रामीण

चतुर्भुजपुर में एक साल से क्षतिग्रस्त पुलिया से आवागमन को मजबूर है ग्रामीण

0
चतुर्भुजपुर में एक साल से क्षतिग्रस्त पुलिया से आवागमन को मजबूर है ग्रामीण
चतुर्भुजपुर में एक साल से क्षतिग्रस्त पुलिया से आवागमन को मजबूर है ग्रामीण

जर्जर पुलिया

चतुर्भुजपुर से अमावल जाने वाली मार्ग पर जर्जर पुलिया से होकर जाते ग्रामीण

सकलडीहा। क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में अमावल-चतुर्भुजपुर मार्ग पर गांव के पास स्थित पुलिया एक साल से क्षतिग्रस्त है।इससे वाहन चालकों और राहगीरो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टूटी पुलिया में गिरकर राहगीर घायल हो रहे है। चार पहिया वाहन तीन से चार किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर गतव्य को जा रहे है। लोगो का कहना है कि शिक़ायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अनजान बने हुए है।
अमावल-चतुर्भुजपुर मार्ग पर चतुर्भुजपुर गांव से घरचित माइनर गुजरी हुई है। इस माइनर पर बनी पुलिया पिछले एक वर्ष से जर्जर और क्षतिग्रस्त है। ग्रामीण राहुल सिंह,विनीत सिंह,अन्नू जायसवाल,मिंटू सिंह ने कहा कि पुलिया की कईबार शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से की गई। लेकिन विभाग की ओर पुलिया क्षतिग्रस्त है का बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारियों की इतिश्री कर लिया गया। जबकि इस मार्ग पर सैकड़ो वाहन और राहगीर गुजरते है। यह मार्ग पर दर्जनो गांवो के साथ ही हजारों बाहरी लोग आवागमन करते है। यह सड़क सकलडीहा-सैयदराजा को जोड़ता है। इसके साथ ही सकलडीहा रेलवे स्टेशन होने की वजह से प्रतिदिन लोग ट्रेन पकड़ने जाते है। रात के अंधेरे में अक्सर लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। लोगों ने जल्द पुलिया निर्माण की मांग उठाई है। चेताया कि जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि पुलिया मरम्मत का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य करा दिया जाएगा।

Previous article वीबी जी राम जी योजना से गरीब होंगे आत्मनिर्भर होगा गांव विकास:अम्बरीश
Next article अवैध मिट्टी और बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page