Home चंदौली डी ज्वाइंट के अभाव में सकलडीहा में पेयजल आपूर्ति बाधित मचा हाहाकार

डी ज्वाइंट के अभाव में सकलडीहा में पेयजल आपूर्ति बाधित मचा हाहाकार

0
डी ज्वाइंट के अभाव में सकलडीहा में पेयजल आपूर्ति बाधित मचा हाहाकार
डी ज्वाइंट के अभाव में सकलडीहा में पेयजल आपूर्ति बाधित मचा हाहाकार

नागेपुर स्थित काली माता मंदिर के समीप टूटी जल निगम की पाइप

डी ज्वाइंट नहीं मिलने से पेयजल आपूर्ति 21 वे दिन भी रहा बाधित

पेयजल की समस्या से परेशान महिलायें कूंआ से पानी भरते हुए

सकलडीहा। सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की पाइप बीते बीस दिन से लीकेज है। जिसके कारण सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के कई गावों की पेयजल आपूर्ति बाधित है। बुधवार को मरम्मत के दौरान डी ज्वाइंट नहीं होने के कारण पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाया। जिसके कारण पूरे दिन पेयजल की समस्या से कस्बावासी परेशान रहे। जबकि जल निगम के एसडीओ और जेई ने आपूर्ति शुरू कराये जाने का दावा किया था। मकरसंक्राति पर पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था को जमकर कोसा।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा में तीन साल से सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों बार जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगयी। कई जगह नयी पाइप लाइन डाला गया। कही पतला पाइल लगाकर कोरमपूर्ति कर लिया गया। बीते 21 दिनों से नागेपुर स्थित काली मंदिर के पास जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त है। जिसके कारण सकलडीहा कस्बा सहित नागेपुर,सिरोहुपुर,तेन्दुई,टिमिलपुर के लोग पेयजल की समस्या से सुबह शाम जूझ रहे है। जबकि जल निगम के विभागीय एसडीओ सीताराम यादव और अवर अभियंता अवधेश कुमार की ओर से पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था को बताने के बाद भी निर्माण कार्य में हीली हवाली किया जा रहा है। बुधवार को मरम्मत के दौरान डी ज्वाइंट नहीं होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रहा। महिलायें और ग्रामीण कुंआ और हैंड पंप से पानी ढोने के लिये मजबूर रही। इस बाबत एसडीओ सीताराम यादव ने बताया कि सुबह से मरम्मत कार्य चलता रहा। क्लेम लगाकर पानी लीकेज को रोकने का प्रसास किया गया। डी ज्वाइंट के लिये वाराणसी भेजा गया है। कल तक संभवत पेयजल आपूर्ति शुरू करा दिया जायेगा।

Previous article जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट आधा दर्जन घायल
Next article दो माह से बंद पड़ा टिमिलपुर में सामुदायिक शौचालय
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page