Home चंदौली स्टेशन जाने वाली मार्ग बंद होने से जाम की समस्या से राहगीर परेशान

स्टेशन जाने वाली मार्ग बंद होने से जाम की समस्या से राहगीर परेशान

0
स्टेशन जाने वाली मार्ग बंद होने से जाम की समस्या से राहगीर परेशान
स्टेशन जाने वाली मार्ग बंद होने से जाम की समस्या से राहगीर परेशान

सकलडीहा में जाम की समस्या से परेशान है राहगीर

सकलडीहा।सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान डा.आम्बेडकर प्रतिमा के समीप स्टेशन मार्ग पर गिट्टी गिराकर बीते एक माह से अधिक समय से छोड़ दिया गया है। जिसके कारण आवागमन में काफी समस्या हो रही है। कार्यदायी संस्था की मनमानी के खिलाफ तहसील प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
डा.आम्बेडकर प्रतिमा स्थल को लेकर बीते तीन माह पूर्व एसडीएम कुंदन राज कपूर सड़क पर उतरकर जमकर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। आम्बेडकर प्रतिमा स्थापित होते ही अतिक्रमण अभियान ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने सड़क पर सीसी मार्ग ढ़लाई को लेकर सकलडीहा स्टेशन जाने वाली मार्ग पर गिट्टी गिराकर मार्ग बंद कर दिया। एक माह से अधिक समय बाद भी मार्ग पर आवागमन शुरू नहीं कराया गया। जिससे प्रतिदिन सुबह से लेकर रात तक आने जाने वाले लोग जाम की समस्या से परेशान है। स्टेशन मार्ग बंद होने से छोटी बड़ी वाहनों को लम्बी दूरी तक करके मार्केट में जाना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट वाहन,स्कूली वाहन से लेकर टेम्पू सवारी वाहन भी परेशान है। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने कार्यदायी संस्था की मनमानी के खिलाफ विरोध जताया है। चेताया कि जल्द से जल्द स्टेशन मार्ग पर आवागमन शुरू नहीं कराया गया तो व्यापारी आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरने के लिये मजबूर होंगे। इस बाबत कोवताल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यदायी संस्था के माध्यम से वार्ता करके शीघ्र ही आवागमन शुरू कराया जायेगा।

Previous article दो माह से बंद पड़ा टिमिलपुर में सामुदायिक शौचालय
Next article टेम्पू का डिग्गी तोड़कर उच्चकों ने मोबाइल सहित पांच हजार उड़ाया
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page