Home चंदौली सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष बने जनार्दन मिश्रा और महामंत्री आशुतोष मिश्रा

सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष बने जनार्दन मिश्रा और महामंत्री आशुतोष मिश्रा

0
सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष बने जनार्दन मिश्रा और महामंत्री आशुतोष मिश्रा
सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष बने जनार्दन मिश्रा और महामंत्री आशुतोष मिश्रा

सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहित अधिवक्ता

सकलडीहा। सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को भारी गहमागहमी के बीच निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर जनार्दन मिश्रा और महामंत्री पर आशुतोष कुमार मिश्रा सहित अन्य सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी अशोक मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करने पर अधिवक्ताओं ने मालाफूल से लाद दिया। अधिवक्ताओं ने मिठाई और माला पहनाकर बधाई दिया।सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार की वार्षिक चुनाव को लेकर दोपहर बारह बजे के बाद अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह के चैंबर पर जुटने लगे थे। अध्यक्ष पद के लिये दो उम्मीदवारों का नाम अधिवक्ताओं की ओर से प्रस्तावित किया गया। काफी गहमागहमी के बीच जिसमें सर्व सम्मत से अध्यक्ष पद के लिये जनार्दन मिश्र का नाम की घोषणा होते ही सभी अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव कर लिया गया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित तिवारी,महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्रा,कोषाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह पिंटू, संयुक्त सचिव सुभाष चन्द्र भारती को भी निर्विरोध चुन लिया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में अशोक मिश्रा,शिवकुमार सिंह,अजय कुमार सिंह,राजकुमार सिंह,संजय श्रीवास्तव,जयप्रकाश सिंह,अतुल तिवारी,रमाकांत सिंह,सच्चिदानंद सिंह,सुरेश यादव,दुर्गेश सिंह को निर्विरोध चुना गया। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह,उपेन्द्र नारायण सिंह,गोपाल सिंह,राजेश्वर सिंह रज्जू,आलोक पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page