Home चंदौली ईट भट्टे से जेसीबी और टै्रक्टर को किया गया जब्त

ईट भट्टे से जेसीबी और टै्रक्टर को किया गया जब्त

0
ईट भट्टे से जेसीबी और टै्रक्टर को किया गया जब्त
ईट भट्टे से जेसीबी और टै्रक्टर को किया गया जब्त

जेसीबी और टै्रक्टर को जब्त करते हुए खनन और पुलिस विभाग के अधिकारी

सकलडीहा। डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी के निर्देश पर सर्किल के पुलिस खनन विभाग के अधिकारी अवैध खनन के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इस क्रम में शुक्रवार को सराय रसूलपुर स्थित एक ईट भट्टे से एक जेसीबी और टै्रक्टर को मिट्टी के अवैध खनन में जब्त किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से खलबली मची है।
सकलडीहा,बलुआ,धानापुर और धीना पुलिस की ओर से अवैध मिट्टी की खनन बगैर विनमय शुल्क जमा किये अवैध खनन पर अभियान चलाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी के निर्देश पर बलुआ थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर स्थित एक ईट भट्टे पर पुलिस और खनन विभाग की टीम ने छापा मारकर एक जेसीबी और एक टै्रक्टर को जब्त कर लिया है। खनन अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि बगैर विनमय शुल्क जमा किये अवैध खनन पर एक जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। जिसे बलुआ थाने में अग्रिम कार्रवाई के लिये भेजा गया है। इस मौके पर कोतवाल अतुल प्रजापति सहित क्षेत्रीय दरोगा मौजूद रहे।

Previous article बसपा ने राजभर समाज का बढ़ाया मान सम्मान:
Next article सकलडीहा में मां सरस्वती की धूमधाम से किया गया पूजा अर्चना
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page