Home चंदौली नो मैपिंग के तहत कैंप लगाकर सत्यापन में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

नो मैपिंग के तहत कैंप लगाकर सत्यापन में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

0
नो मैपिंग के तहत कैंप लगाकर सत्यापन में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि
नो मैपिंग के तहत कैंप लगाकर सत्यापन में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

धरहरा में एसआईआर के तहत नो मैपिंग के तहत छूटे मतदाताओं का सत्यापन में जुटी राज्यसभा सांसद सांधना सिंह और एसडीएम सहित अन्य

सकलडीहा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत नो मैपिंग के मतदाताओं का सत्यापन कार्य के लिये तहसील के अधिकारी दिन रात जुटे हुए है। शनिवार को राज्यसभा सांसद साधना सिंह के नेतृत्व में धरहरा कंपोजिट स्कूल पर कैंप लगाकर एसडीएम और तहसीलदार ने मतदाताओं का सत्यापन किया। इस दौरान पांच दर्जन से अधिक मतदाताओं का सत्यापन कराया गया। इस मौके पर बीएलओ सहित अन्य अधिकारी और ग्राम प्रधान जुटे रहे।
नो मैपिंग के तहत मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिये एसडीएम और तहसीलदार सहित कुल तहसील स्तरीय अधिकारियों की सात स्थानों पर ड्यूटी लगायी गयी है। एसआईआर के तहत नो मैपिंग के मतदाताओं का सत्यापन करने में तहसील प्रशासन के सामने दिक्कत आ रही है। चुनाव आयोग की ओर से नो मैपिंग के तहत छूटे लोगों को सभी साक्ष्य के साथ नामित अधिकारियों के साथ फोटो करवाने पर ही मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाना है। जबकि सकलडीहा विधानसभा में एसआईआर के 25 हजार 201 मतदाताओं का नो मैपिंग के तहत कोई ब्योरा नहीं मिलने पर नोटिस भेजने की कवायद शुरू किया गया है। इस क्रम में राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह और एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में धरहरा कंपोजिट विद्यालय पर कैंप लगाकर दर्जनों मतदाताओं का अधिकारियों ने साक्ष्य के साथ सत्यापन किया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि सत्यापन को लेकर समस्या को देखते हुए नामित अधिकारी गांवों में न्याय पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इस मौके पर नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल,पवन सिंह,अमित सिंह,श्वेता सिंह,नाहक पांडेय कल्लू सिंह,जेपी चौहान,अमित तिवारी,आशुतोष सिंह,आनंद शर्मा,दीपमाला सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article वीणावादनी मां की स्थापना पर भंडारा और देवी जागरण का आयोजन
Next article उत्तर प्रदेश की 25 बड़ी खबरें
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page