-2.5 C
New York
Wednesday, February 25, 2026

Buy now

उत्तर प्रदेश की 25 बड़ी खबरें

➡लखनऊ- पेपरलेस होगा लखनऊ विश्वविद्यालय, 1 अप्रैल से पूरी तरह से पेपरलेस होगा, विवि में डिजिटल कार्यप्रणाली की शुरुआत, 105 साल पुराने विवि में होगी शुरुआत, फाइलें, आदेश व निर्देश होंगे ऑनलाइन, ई-ऑफिस सिस्टम के लिए तैयारियां पूरी, फरवरी मार्च में फाइलों की स्कैनिंग, कोडिंग, कुलपति के निर्देश पर सभी को आदेश जारी, नई व्यवस्था से फाइलों में छेड़छाड़ होगी असंभव

लखनऊ- यक्ष एप से स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगी रफ्तार, अब बीट सिपाही भी यक्ष एप ऑपरेट कर सकेंगे, पहले अधिकार सिर्फ थाना प्रभारियों के पास था, सिपाहियों को एक्सेस मिलने से एप और प्रभावी, त्रिनेत्र, पहचान, बीट प्रहरी की सभी सुविधाएं शामिल, बीटवार अपराधियों का पूरा डाटा किया जाएगा फीड, नए पते का सत्यापन कर निगरानी करेगा बीट सिपाही, DGP ने सभी जिलों, जोन, रेंज अधिकारियों को निर्देश दिए

➡लखनऊ- ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय ने रचा नया कीर्तिमान, AI आधारित रिपोर्टिंग वाला जिले का पहला सरकारी अस्पताल, रेडियोलॉजी विभाग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल लागू, 8-10 सेकंड में रिपोर्ट तैयार करने का दावा, 300 बेड क्षमता वाले अस्पताल की बड़ी उपलब्धि

➡लखनऊ- KGMU में शुरू हुई लिवर प्रेशर की जांच, मेडिसिन विभाग ने पहली बार मापा लिवर का प्रेशर, जांच के आधार पर तय की गई दवाओं की डोज, लिवर मरीज के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार, 40 वर्षीय लखनऊ निवासी मरीज पर सफल प्रयोग

➡लखनऊ- लारी कार्डियोलॉजी में भी 24 घंटे मुफ्त इलाज, इमरजेंसी में मरीजों को शुरुआती 24 घंटे मिलेगी राहत, ट्रॉमा सेंटर के साथ लारी कार्डियोलॉजी में लागू होगी सुविधा, अगले सप्ताह से ट्रॉमा सेंटर में व्यवस्था होगी लागू

➡रायबरेली- ड्यूटी से लौट रही महिला सिपाही हादसे का शिकार, सड़क पर आवारा मवेश आने से स्कूटी हुई अनियंत्रित, स्कूटी गिरने से महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल, गंगागंज रेलवे स्टेशन से ड्यूटी कर लौट रही थीं, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली के पास की घटना

➡झांसी- बीडा के लिए 24 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन अधिग्रहित, किसानों को अब तक 3400 करोड़ से अधिक का भुगतान, नोएडा की तर्ज पर झांसी में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनेगी, डगरवाहा गांव के पास बीडा का एक्टिवेशन एरिया बनेगा, CEO संजय कुमार खत्री के मुताबिक काम जल्द होगा शुरू

➡गोंडा- रोडवेज बस अड्डे के रेस्टोरेंट में गुंडई, सीसीटीवी में कैद गुंडई का पूरा वीडियो, पहले खाना खा रहे लोगों से की अभद्रता, बाद में काउंटर पर बैठे मालिक से भिड़े, काउंटर और उसपर रखा सारा सामान तोड़ा, रेस्टोरेंट मालिक ने कोतवाली में दी तहरीर, बस अड्डे स्थित स्वस्तिक रेस्टोरेंट का मामला

➡मुजफ्फरनगर- पुलिस ने नशा तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई, बुढ़ाना थाना क्षेत्र में 4 करोड़ की संपत्ति जब्त, दो सगे भाई लोकेंद्र, योगेंद्र की संपत्ति जब्त, नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति की जब्त, दो मकान, प्लॉट, करोड़ों की कृषि भूमि सीज, बीजेपी नेता के नाम किया गया प्लॉट भी जब्त, मीरापुर पुलिस की गांजा तस्करों पर कार्रवाई

➡झांसी- पब्लिशिंग कंपनी पर जीएसटी की कार्रवाई, टीम ने कंपनी में करीब 9 घंटे जांच की, गलत तरीके से ITC का फायदा ले रही थी कंपनी, गलती पकड़े जाने पर कंपनी ने जमा की रकम, 1 करोड़ 2 लाख सरकार के खाते में जमा किए, मामले की जांच जारी, आगे और कार्रवाई संभव, झांसी के बिजौली ग्रोथ सेंटर में स्थित कंपनी

➡आगरा- नोएडा में आगरा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गायत्री डेवलपवेल की करोड़ों की संपत्ति जब्त, 100 करोड़ से अधिक की संपत्तियां कुर्क हुईं, बिल्डर हरिओम दीक्षित से जुड़े प्रोजेक्ट सील, गायत्री ओरा, हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट सील हुआ, रेरा के निर्देश पर जारी हुए थे रिकवरी सर्टिफिकेट, 2019 में जारी हुए थे 18 रिकवरी सर्टिफिकेट, डीएम की अनुमति के बाद नोएडा में संपत्ति कुर्क, 7 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो होगी नीलामी, नीलामी से घर खरीदारों को मिलेगा बकाया पैसा, आगरा में हरिओम दीक्षित पर धोखाधड़ी के केस, नोएडा के सेक्टर 1 में हुई कुर्की की कार्रवाई

➡बांदा- रीलबाज डॉक्टर का शर्मनाक कारनामा, डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर में बनाई रील, OT में स्टाफ के साथ थिरकीं डॉ नीलम सिंह, ऑपरेशन थिएटर में मरीज की जान से खिलवाड़, अवनी परिधि हॉस्पिटल में तैनात हैं नीलम सिंह

➡बिजनौर- किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, आपसी विवाद में जमकर मारपीट, हीमपुर दीपा थाने में भी हंगामा हुआ, एक गुट ने पुलिस पर लगाया आरोप, पक्षपात, रुपयों के लेन-देन का आरोप, थाने गेट के सामने खड़े होकर प्रदर्शन, थाना हीमपुर दीपा का मामला

➡कन्नौज- एनएच 34 पर देर रात हुआ हादसा, कुछ देर रुका कानपुर फर्रुखाबाद रेलमार्ग, रेलवे ट्रैक के किनारे गिरा लोहे का गाटर, करीब 20 मिनट तक रोका गया रेल मार्ग, सदर कोतवाली के पूर्वी बाईपास पर हादसा, फरार हो रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, रेलवे और एनएचएआई ने हटवाया गाटर

➡रायबरेली- लेखपाल समेत 4 प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज, जाली दस्तावेज से भूमि हड़पने का आरोप, खाते से 38 लाख निकालने का भी आरोप, पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, एक बीघा, 10 बिस्वा जमीन हड़पने का आरोप, परमेश्वर दीन लेखपाल, 4 लोगों पर केस दर्ज, मिलएरिया थाना क्षेत्र का मामला

➡बिजनौर- बिजनौर में हनी ट्रैप का मामला आया सामने, 2 पुलिसकर्मी सहित 3 अन्य लोग शामिल, भाकियू टिकैत का मंडल प्रवक्ता आदिल आरोपी, सभासद शाहवेज और महिला फौजिया शामिल, हनी ट्रैप में सिपाही लालू और पुनीत भी आरोपी, पुलिस ने शाहवेज को किया अरेस्ट, बाकी फरार, बिजनौर के थाना किरतपुर क्षेत्र का मामला

➡हापुड़- भूमि बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की, 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, 45 लाख रुपये में खरीदी जानी थी भूमि, रुपये लेकर फरार हुआ आरोपी मुगली, पीड़ित ने थाना कपूरपुर में दर्ज कराई FIR

➡नोएडा- इंजीनियर युवराज की मौत का मामला, SIT जांच मामले में सूत्रों से बड़ी खबर, अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास, SIT जांच के दौरान बयानों में विरोधाभास, मौके पर पहुंचने का समय गलत बताया गया, 31 दिसंबर को ट्रक हादसे का संज्ञान नहीं लिया गया, सेक्टर-150 में बिल्डर के प्लॉट में युवराज की मौत

➡कानपुर- चेकिंग में पुलिस-संदिग्धों के बीच मुठभेड़, कल्याणपुर और रावतपुर पुलिस की चेकिंग, चेन स्नैचर धनराज उर्फ विजय घायल हुआ, दूसरा साथी फरार, पुलिस तलाश में जुटी, कब्जे से तमंचा, लूटी चेन का टुकड़ा बरामद, बारासिरोही नहर के पास हुई मुठभेड़

➡वाराणसी- सपा नेताओं को पुलिस में किया नजरबंद, मणिकर्णिका घाट जाने का ऐलान किया था, आधी रात को नेताओं के घर पहुंची पुलिस, आज दोपहर बाद जाने का किया था ऐलान, डेलिगेशन में 3 सांसद समेत 11 लोग शामिल, सपा पदाधिकारी नजरबंद, कार्यकर्ताओं पर नजर

➡देहरादून- उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट, उच्च हिमालई क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा, DGRE चंडीगढ़ ने उत्तराखंड के लिए दी एवलांच वार्निंग, चमोली में एवलांच का ऑरेंज अलर्ट, 3 हज़ार मीटर से अधिक ऊंचाई पर एवलांच का अलर्ट, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट, बागेश्वर के लिए एवलांच का येलो अलर्ट, आज शाम 5 बजे तक जारी रहेगा अलर्ट

➡दिल्ली- एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क, नेवार्क की उड़ानें रद्द कीं, आज और कल के लिए सभी फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली, मुम्बई एयरपोर्ट से रोजाना उड़ाने हैं, न्यूयॉर्क और नेवार्क की रोजाना उड़ाने हैं, अमेरिका के ईस्ट कोस्ट में तूफान का अनुमान, तूफान और भारी बर्फबारी का अनुमान जताया, यात्रियों, क्रू की सुरक्षा को देखते हुए फैसला

➡दिल्ली- दिल्ली में युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की, युवक की हत्या कर बदमाश मौके से फरार, पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी, 5 से 7 राउंड फायरिंग, युवक के 3 गोली लगी, दिल्ली के शास्त्री पार्क में युवक की हत्या

➡अमेरिका- अमेरिका में बर्फीले तूफान से आपातकाल, 17 राज्यों में बर्फीले तूफान का असर, अमेरिका में कई राज्यों में आपातकाल घोषित, 1 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल, अमेरिका में 4 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page