प्रजापति संगठन की ओर से हुआ भंडारा में सैकड़ों ने चखा प्रसाद
सकलडीहा प्रजापति मुहल्ले में भंडारे में प्रसाद लेते हुए भक्त
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के भीतरी बाजार कोहरान गली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरस्वती पूजा के आयोजन के उपलक्ष्य में मुन्ना प्रजापति और रमाशंकर प्रजापति के नेतृत्व में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में मां की आकर्षक प्रतिमा को देखने के लिये भीड़ उमड़ पड़ा था। विसर्जन से पूर्व भंडारा में कस्बा सहित दर्जनों गाँव से आये हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान देर रात को मूर्ति विसर्जन का आयोजन प्रशासन की देख रेख में सम्पन्न किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष रामलाल राजभर,सुदर्शन चौरसिया,पिंटू चौरसिया,कमल प्रजापति,दिनेश प्रजापति,मुकेश चौरसिया, शुभम नारायण,सतीश चौरसिया, मुकेश राय नन्दन,राधेश्याम चौरसिया, पिंटू,बहादुर चौरसिया सहित अन्य मौजूद रहे।


