Home चंदौली एडीएम ने एनसीसी कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा को किया सम्मानित

एडीएम ने एनसीसी कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा को किया सम्मानित

0
एडीएम ने एनसीसी कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा को किया सम्मानित
एडीएम ने एनसीसी कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा को किया सम्मानित

सकलडीहा इंटर कॉलेज के एनसीसी कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा को सम्मानित करते हुए

सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज के एनसीसी कैप्टन और स्काउट गाइड जिला सचिव सत्यमूर्ति ओझा को मंगलवार को पंडित कमलापति स्नाकोत्तर महाविद्यालय पर एडीएम राजेश कुमार ने सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया है। जिसे लेकर कालेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया ।
प्राचार्य घनश्याम त्रिपाठी ने कहा कि एनसीसी कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा पूरी लगन निष्ठा से समाज सेवा के साथ साथ छात्रों छात्राओं को शिक्षित करते है। विगत कई वर्षों से लोकतन्त्र की मजबूती के लिए स्काउट और एन सी सी के साथ लोगों को विभिन्न प्रकार से जागरूक करते आ रहे। इनके द्वारा समाज के नागरिकों को महिलाओं को छात्रों को जागरूक किया जाता रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,साक्षरता अभियान,मिलिट्री ट्रेनिंग,स्काउट गाइड की कुशल ट्रेनिंग दी जाती है यही नहीं इनके द्वारा सकलडीहा क्षेत्र के विभिन्न मंदिर परिसर और तालाब को स्वच्छ समय समय पर कराया जाता है । साथ ही सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग भी विशेषज्ञों को बुलाकर छात्रों को लाभान्वित कराया जाता है। वर्तमान समय में एन सी सी के ग्यारह कैडेट अग्निवीर की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे जो आगे चलकर देश की सेवा करेंगे। जिला मुख्यालय पर जो सम्मान मिला है । पूरा कालेज परिवार इससे गर्वान्वित है। कालेज के प्रबंधक पंकज पांडेय ने प्राप्त सम्मान के लिए बधाई दिया है। इस अवसर पर राजीव श्रीवास्तव, डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय,राजबली प्रसाद,संजीव यादव, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, जेपी यादव, देवचन्द राम, विनोद कुमार पाठक, मार्कण्डेय प्रसाद, नीरज मिश्रा, वंशराज, गिरीश, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार,संजय मिश्रा, उमेश यादव, मिथिलेश तिवारी, गोपाल कुमार,संतोष सिंह, अभिनन्दन यादव, विनोद कुमार,नियामत अली ने बधाई दिया।

Previous article पेड़ में लटकते अजगर को देखने के लिये उमड़ी भीड,दहशत
Next article डोर टू डोर चलेगा राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page