-2.4 C
New York
Tuesday, February 24, 2026

Buy now

संत रविदास ने समाज की कुरीतियों को दूर कर समानता का दिया संदेश

संत रविदास ने समाज की कुरीतियों को दूर कर समानता का दिया संदेश।

सकलडीहा में संत रविदास जयंती पर विभिन्न झांकी के साथ उत्साह पूर्वक जाते लोग

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र में कस्बा सहित विभिन्न गांवों में संत रविदास जयंती को लेकर सुबह से विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकी सजायी गयी थी। दोपहर बाद सकलडीहा,टिमिलपुर बरठी सहित विभिन्न गांवों से जंयती के उलक्ष्य में रथयात्रा निकाला गया। इस मौके पर वक्ताओं ने संत रविदास के मार्ग दर्शन में चलने का संकल्प दोहराया। जंयती को लेकर सीओ स्नेहा तिवारी सहित कोतवाल भूपेन्द्र निषाद पुलिस व पीएससी फोर्स के साथ डटे रहे।
संत रविदास जंयती पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। वक्ताओं ने कहा कि 15वीं शताब्दी के महान संत और समाज सुधारक कवि गुरू रविदास जी ने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों को को मिटाने और समानता का संदेश देने में समर्पित कर दिया। वे हमेशा जरूरत मंदों की सेवा के लिये आगे रहते थे। वे मानते थे कि ईश्वर द्वारा बनाये गये सभी चाहे अमीर हो या गरीब समान है। समर्थकों ने उनके मार्ग दर्शन में चलने का संकल्प दोहराया। इसके पूर्व सकलडीहा आंबेडकर बस्ती और टिमिलपुर आंबेडकर बस्ती से धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संत रविदास की झांकी निकाली गयी। अंत में सकलडीहा आंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यापर्ण करते हुए संत रविदास मंदिर पहुंचकर समाप्त होगया। इस मौके पर सीओ स्नेहा तिवारी,कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,वरूणेन्द्र राय,लक्ष्मीकांत मिश्रा,अशोक कुमार,अभय यादव ,महेन्द्र लहरी,दुलारे लाल,गुरुदेव साधु,मोनू चौधरी,टोनु, किशोरी राम,अशोक,सोनू चौधरी,अरविंद,संदीप गौतम,राजेश पासवान,विकास,गोकुलेश,रघू,उमा,कमला चौधरी,रामाश्रय, विपिन बिहारी,आकाश,पिंटू, राजेश,मनोज कुमार,सहित अन्य लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page