Home चंदौली भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का नहीं होगा उत्पीड़न: अनिल राजभर

भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का नहीं होगा उत्पीड़न: अनिल राजभर

0
भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का नहीं होगा उत्पीड़न: अनिल राजभर
भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का नहीं होगा उत्पीड़न: अनिल राजभर

भाजपा नेता राणा सिंह कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मिलकर जानकारी देते हुए

सकलडीहा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांव से आये भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने विभागीय अधिकारियो को फोन करके समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। चेताया कि हर हाल में किसान युवाओ और भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की समस्या का निस्तारण कराये। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। इस दौरान आगामी 22 फरवरी को आजमगढ़ में होने वाली महासम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आवाहन किया।कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि एसआईआर के मामले में विपक्षी दल सिर्फ ड्रामा कर रही है। निर्वाचन आयोग हर पल एसआईआर कार्य का निगरानी कर रहा है। किसी भी पात्र व्यक्तियों का नाम नही काटा जा रहा है। इसके बाद भी प्रदेश भर में सपा सहित अन्य दल ड्रामा कर रही है। उन्होंने जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों और किसानों की समस्या को सुनकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। किसी भी आम जनता या कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होने का भरोशा दिया। इसके पूर्व किसानों का समय से धान खरीद कराने व खाद पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिये निर्देशित किया। इसके पूर्व भाजपा नेता राणा सिंह ने जिला की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए विकास कार्यो के बारे में जानकारी दिया। अंत में मंत्री अनिल राजभर ने अपने कार्यकर्ताओ को आगामी 22 फरवरी को आजमगढ़ के माहुल कस्बा के टिकुरिया पार्क में आयोजित महासम्मेलन में पहुंचने का आवाहन किया। इस मौके पर पिछड़ा आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार,राणा सिंह,कमलेश यादव,सूरज सिंह,गनी पांडेय,रतेन्द्र,मिश्री राजभर,राहुल,विकास,सचिन,अच्छे,लल्लू खां,रामअशीष राय,लोकनाथ,मुरली सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page