बाइक संतुलित होने से ट्रैक्टर में हुई टक्कर दोनों युवक घायल हालत गंभीर, रेफर
सकलडीहा। कस्बा के धरहरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात में धरहरा की तरफ से आ रहे बाइक सवार की बाइक असंतुलित हो जाने से आगे जा रही ट्रैक्टर में टक्कर हों जाने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोनों घायलों को भर्ती कराया गया। वहीं प्राथमिक इलाज के दौरान चिकित्सक डॉ0 बीके प्रसाद ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों घायल सलेमपुर गांव निवासी सूरज कुमार 25 वर्ष पुत्र दयाशंकर राजभर व चंद्रशेखर 15 वर्ष पुत्र फेकू राम बताया गया।
