Home चंदौली बाल विवाह सामाजिक रूप से बेटियों के अधिकार का हनन:

बाल विवाह सामाजिक रूप से बेटियों के अधिकार का हनन:

0
बाल विवाह सामाजिक रूप से बेटियों के अधिकार का हनन:
बाल विवाह सामाजिक रूप से बेटियों के अधिकार का हनन:

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लॉक सभागार में जागरूकता कार्यक्रम

आयोजित बाल विवाह को लेकर विकास खंड सभागार में महिलाओं और बेटियों को संकल्प दिलाते हुए कोतवाली पुलिस

सकलडीहा ।विकास खंड सभागार में अमर ज्योति संस्था की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोतवाली के वरिष्ठ दरोगा वरूणेन्द्र राय सहित संस्था के लोगों ने बाल विवाह के दुष्परिणाम पर विस्तार से जानकारी दिया। इसके साथ ही महिलाओं के साथ आये दिन हो रही उच्चकागिरी से सावधारी बरतने के लिये जागरूक किया गया।
जिला चाइल्ड लाइन समन्यवक संध्या यादव ने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है। बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। वही कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक वरुणेंद्र राय ने बेटियों और महिलाओं के साथ आये दिन हो रहे उच्चकागिरी और सोशल मिडिया के माध्यम से गुमराह करने जैसी कार्रवाई से सचेत कराया। । साथ ही बाल संरक्षण के लिए संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा महिला सहायता, वन स्टाफ सेंटर के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क करने की अपील की गई। निदेशक प्रेमचंद ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए महिलाओं की सक्रिय भूमिका के लिये अपील किया। अंत में महिलाओं को बाल विवाह की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई और इसके दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, आकाश मौर्या, चिंतामढ़ी, संभा यादव सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्तगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page