-0.4 C
New York
Tuesday, February 24, 2026

Buy now

सकलडीहा पी.जी. कॉलेज को नैक मूल्यांकन में बी ग्रेड का मिला प्रशस्ति पत्र, उपलब्धि

सकलडीहा पी.जी. कॉलेज को नैक मूल्यांकन में बी ग्रेड का मिला प्रशस्ति पत्र
उपलब्धि

सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय को प्रमाण पत्र देते हुए कुलपति

सकलडीहा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) की मूल्यांकन में सकलडीहा स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय को बी ग्रेड प्राप्त होने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक मानी जा रही है।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के कुलपति ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि सकलडीहा पी.जी. कॉलेज द्वारा प्राप्त ‘बी’ ग्रेड विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। विश्वविद्यालय परिवार को आशा है कि महाविद्यालय भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च ग्रेड प्राप्त करेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह सफलता महाविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और गुणवत्ता आधारित शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। महाविद्यालय निरंतर शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्यों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत रहेगा। भविष्य में महाविद्यालय और उच्च मानकों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने इस उपलब्धि पर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी तथा इसे संस्थान की गुणवत्ता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण की पहचान बताया।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page