Home चंदौली महाशिवरात्री पर शिव बारात के समय बड़ी वाहनों पर रहेगी पाबंदी

महाशिवरात्री पर शिव बारात के समय बड़ी वाहनों पर रहेगी पाबंदी

0
महाशिवरात्री पर शिव बारात के समय बड़ी वाहनों पर रहेगी पाबंदी
महाशिवरात्री पर शिव बारात के समय बड़ी वाहनों पर रहेगी पाबंदी

सकलडीहा । आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्री का पर्व है। चतुर्भुजपुर और सकलडीहा कस्बा के महेश्वरनाथ मंदिर से शिवबारात धूमधाम से निकाली जाती है। शिवबारात में हजारों की संख्या में लोग शामिल रहते है। बुधवार को सीओ स्नेहा तिवारी ने केातवाली में आयोजकों के साथ बैठक करके सुरक्षा के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चेताया कि शिव बारात में अराजकता फैलाने वालों को बख्सा नहीं जायेगा। इस दौरान बड़ी वाहनों पर पाबंदी रखने को बताया गया।
सकलडीहा में महेश्वर मंदिर से वर्षो से शिवभक्तों की ओर से महाशिवरात्री से पूर्व शंकर भगवान की तिलोकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही महाशिवरात्री पर दर्जनों की संख्या में गाजा बाजा के साथ शिवबारात में विभिन्न प्रकार की झांकी निकाली जाती है। जिसमें हजारों की संख्यामें शिवभक्त नाचते गाते हुए बारात में शामिल रहते है। इसके अलावा चतुर्भुजपुर स्थित स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर से शिवबारात गाजेबाजे के साथ धूमधाम से निकाली जाती है। दोनों बारातों में विभिन्न गांव के लोग शामिल होते है। सुबह दोनों मंदिरों पर जलाभिषेक और दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा रहता है। इसको लेकर एसपी के निर्देश पर सीओ स्नेहा तिवारी ने आयोजकों के साथ बैठक किया। रूट की जानकारी लेते हुए यातयात के तहत बड़ी वाहनों को पाबंद रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही नईबाजार और भोजापुर से आने जाने वाली वाहनों का रूट चेंज कराने का पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया। चेताया कि कोई भी शिव बारात में अराजकता या महिलाओं के साथ दुर्व्यहार करने पर उन्हें बख्सा नहीं जायेगा। नियमानुसार शिव बारात निकालने का निर्देश दिया। इस मौके पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,एसएसआई वरूणेन्द्र राय,दिनेश,राणा यादव,जयप्रकाश चौहान,लक्ष्मीकांत मिश्रा सहित अन्य आयोजक मौजूद रहे।

Previous article सकलडीहा पी.जी. कॉलेज को नैक मूल्यांकन में बी ग्रेड का मिला प्रशस्ति पत्र, उपलब्धि
Next article ग्रामीणो की दिलेरी से विशाल अजगर को वन विभाग ने दबोचा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page