Home चंदौली ग्रामीणो की दिलेरी से विशाल अजगर को वन विभाग ने दबोचा

ग्रामीणो की दिलेरी से विशाल अजगर को वन विभाग ने दबोचा

0
ग्रामीणो की दिलेरी से विशाल अजगर को वन विभाग ने दबोचा
ग्रामीणो की दिलेरी से विशाल अजगर को वन विभाग ने दबोचा

सकलडीहा में पकड़ा गया विशाल अजगर

सकलडीहा । टिमिलपुर में बुधवार को ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए विशालकाय अजगर को पकड़ कर वन विभाग के कर्मचारियों को सौप दिया। यह अजगर शीशम के पेड़ पर लटका हुआ था। आसपास के युवाओं ने मच्छरदानी सहित अन्य घरेलू विधि से अजगर को निचे गिराया। उसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। बीते कई दिनों से अजगर को लेकर ग्रामीण सहमे हुए थे। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया। इस दौरान एक युवक को मोबाइल पास के तालाब में गिर गया।
बीते 28 जनवरी को टिमिलपुर के सत्ती माता मंदिर के समीप शीशम के पेड़ पर एक अजगर दिखायी दिया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर वन विभाग की टीम पहुची। जहा बगैर तैयारी के उसे डंडे से खोद दिया और अजगर पेड़ से नीचे तालाब में गिर गया और लापता हो गया। वन विभाग की टीम को खाली हाथ लौट जाना पड़ा। वही अजगर के पकड़े नहीं जाने पर वहां के लोग दहशत में थे। बुधवार को फिर उसी पेड़ पर सुबह अजगर के दिखायी देने पर गांव में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुची। आसपास के युवाओं की मदद और दिलेरी से अजगर को किसी तरह पेड़ के नीचे तालाब में फिर गिर गया। ग्रामीणेां के शोर मचाने पर अजगह के भागते समय मच्छरदानी की मदद से ग्रामीण और वन विभाग की टीम ने पकड़कर अपने साथ ले गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया।

Previous article महाशिवरात्री पर शिव बारात के समय बड़ी वाहनों पर रहेगी पाबंदी
Next article अज्ञात वहां की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page