Home चंदौली शिक्षा केवल ज्ञान ही नहीं सही और गलत का कराता है बोध: प्राचार्य

शिक्षा केवल ज्ञान ही नहीं सही और गलत का कराता है बोध: प्राचार्य

0
शिक्षा केवल ज्ञान ही नहीं सही और गलत का कराता है बोध: प्राचार्य
शिक्षा केवल ज्ञान ही नहीं सही और गलत का कराता है बोध: प्राचार्य

कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में डायट प्राचार्य विकायल भारती को सम्मानित करते हुए शिक्षक

सकलडीहा। कंपोजिट विद्यालय रैपुरा का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विकायल भारती ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया।विद्यालय की छात्रा एं हर्षिता और सोनाली ने सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत अर्पिता रागनी संजना ‘गुरु प्यारी अंशिका ने प्रस्तुति दी।इसके बाद एक से बढ़कर एक मनमोहनक गीत की प्रस्तुति विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सबको मनमोह लिया।
डायट प्राचार्य विकायल भारतीय ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान तक सीमित नहीं है बल्कि शिक्षा सही और गलत का समझ सिखाती है । शिक्षा के बिना इंसान अधूरा है । शिक्षा प्राप्त कर इंसान दीपक बन जाता है । यह हमें सपने दिखाने का हिम्मत देती है और सपनों को पूरा करने की ताकत भी देती है।विशिष्ट अतिथि आलोक पांडे ने कि हम सब संकल्प ले कि शिक्षा को बोझ ना समझे बल्किशिक्षा को ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी अपनाएंगे और माता-पिता शिक्षकों और देश का नाम रोशन करेंगे शिक्षा ही सफलता की कुंजी है ।शिक्षा के से ही उज्जवल भविष्य की पहचान है।
विद्यालय की ओर से आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर शिवपूजन शर्मा ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव ‘पत्तू सिंह यादव प्रह्लाद पाडेय ‘अशोक सिं हचंद्रशेखर आजाद ‘ महेंद्र कुमार ‘जय नारायण यादव ‘जयप्रकाश रावत ‘राजेंद्र सिंह ‘श्याम सुंदर ‘चंद्र मौली दीक्षित ‘राजेश यादव रविंद्र प्रताप यादव ‘रूपेश सिंह ‘तथा विद्यालय के हरिओम तिवारी ‘अप रवल ‘संजय कुमार ‘शिवकुमार प्रजापति ‘ सुनीता यादव ‘मंजू देवी अशोक यादव ‘दिग्विजय सिंह ‘विनोद चौधरी उपस्थित रहेअध्यक्षता रमेश राम तथा संचालन दिनेश कनौजिया धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page