सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में मंगलवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा संचालित बीएड प्रथम सेमेस्टर की द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान चार परीक्षार्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई आंतरिक उड़नदस्ते की टीम द्वारा गहन तलाशी के बाद की गई। नकल करते पकड़े गए इन परीक्षार्थियों की सूचना तत्काल प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय को दी गई। प्राचार्य ने विश्वविद्यालय नियमावली के अनुसार चारों परीक्षार्थियों का तत्काल प्रभाव से रिस्टीकेशन कर दिया। आगे की कार्रवाई के लिए उनके संबंधित दस्तावेज सीलबंद लिफाफे में विश्वविद्यालय को प्रेषित कर दिए गए हैं।
सकलडीहा पीजी कॉलेज पर कई विद्यालय का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। महाविद्यालय के साथ अन्य विद्यालय की परीक्षायें संचालित है। उनके केंद्र पर अन्य महाविद्यालयों के बीएड की परीक्षा को लेकर दो पाली में परीक्षा कराया जा रहा है। कुल 588 परीक्षाथी पंजीकृत है। परीक्षा के दौरान बीएड प्रथम समेस्टर की परीक्षा में द्वितीय पाली के दौरान चार नकलची को अनुचित संशाधन का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया है। प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय में पर किसी भी कीमत पर नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है
