Home प्रशासनिक शांतिपूर्ण नामांकन और चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने अधिवक्ताओं से किया अपील

शांतिपूर्ण नामांकन और चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने अधिवक्ताओं से किया अपील

0
शांतिपूर्ण नामांकन और चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने अधिवक्ताओं से किया अपील
शांतिपूर्ण नामांकन और चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने अधिवक्ताओं से किया अपील

पुलिस प्रशासन और तहसील प्रशासन के बीच अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक तहसील सभागार में

सकलडीहा । आगामी 27 फरवरी को सकलडीहा बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव होना है। गुरूवार को नामांकन होना है। मौखिक सूचना पर बुधवार को दोपहर में कोतवाली पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर तहसील पहुंची थी। डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सकलडीहा और बार एसोसिएशन सकलडीहा के अधिवक्ताओं के साथ संयुक्त रूप से तहसील प्रशासन के नेतृत्व में बैठक हुई। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने दोनों बार के अधिवक्ताओं से अपनी अपनी समस्याओं से लिखित रूप से अवगत कराने की बात कही।
सकलडीहा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की ओर से गुरुवार को नामांकन और 27 फरवरी को वार्षिक चुनाव होना है। जबकि डेमोक्रेटिक बार का पूर्व में चुनाव संपन्न हो चुका है अब शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया जाना है। चुनाव और शपथ ग्रहण समारोह शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मौखिक सूचना पर कोतवाली पुलिस तहसील पहुंचकर दोनों बार के अधिवक्ताओं से अधिकारियों के नेतृत्व में बिंदूवार चर्चा किया। दोनों बार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग उठाया गया गया। अंत में उप जिलाधिकारी ने दोनों बार के पदाधिकारी से अपनी अपनी समस्या लिख करके देने का निवेदन किया । उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी प्रकार की तहसील में कोई अशांति नहीं होने दिया जाएगा । इस मौके पर उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव कोतवाल भूपेंद्र निषाद अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, यशवंत सिंह यादव ,राजकुमार सिंह ,शिवकुमार सिंह शिवगोविंद सिंह,सुरेन्द्रकांत मिश्रा, राजगोपाल सिंह ,मनोज पांडे ,रमाकांत पांडेय,जनार्दन मिश्रा सुरेश यादव,अतुल तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में दोनों बार के अधिवक्ता मौजूद रहे ।

Previous article 70 हजार नगदी सहित लाखों की जेवरात चोरों ने दिनदहाड़े उड़ाया
Next article सकलडीहा तहसील में मुंसफी और नगर पंचायत का विधान सभा में उठा मुद्दा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page