Home चंदौली सकलडीहा तहसील में मुंसफी और नगर पंचायत का विधान सभा में उठा मुद्दा

सकलडीहा तहसील में मुंसफी और नगर पंचायत का विधान सभा में उठा मुद्दा

0
सकलडीहा तहसील में मुंसफी और नगर पंचायत का विधान सभा में उठा मुद्दा
सकलडीहा तहसील में मुंसफी और नगर पंचायत का विधान सभा में उठा मुद्दा

विधान सभा में विधान सभा की समस्याओं को उठाते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव

सकलडीहा । सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान सकलडीहा विधान सभा सहित विभिन्न क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को जोरदार ढ़ग से उठाया। जिसमें सकलडीहा तहसील में मुंसफी न्यायालय की स्थापना के साथ सकलडीहा और धानापुर को नगर पंचायत बनाने की मांग किया। इसके अलावा जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया।विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने जिला स्तरीय स्टेडियम के साथ ब्लॉक स्तरीय स्टेडियम बनाये जाने की जोरदार आवाज उठाया। इसके साथ ही लम्बे समय से अधिवक्ताओं की ओर से सकलडीहा तहसील में मुंसफी न्यायालय की स्थापना की मुददा को उठाया। साथ ही सकलडीहा और धानापुर को नगर पंचायत बनाये जाने की मांग किया। इसके साथ चंदौली से सैदपुर तक बन रही फोरलेन मार्ग पर लाइट लगाये जाने की मांग किया। चोचकपुर पक्का पुल बनाये जाने,लेहरा मनिहरा और रायलताल सहित कई डे्रनों की साफ सफाई के साथ धरहरा से अमावल तक सड़क बनाये जाने की मांग किया। विधायक ने क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत द्वारा पूर्व में बनायी गयी बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग और जल जीवन मिशन के तहत गांवों में अधूरा पड़ी पानी टंकी निर्माण और हर घर तक जल पहुंचाने की मुददा को भी उठाया। इसके पूर्व बाबा किनाराम मेडिकल अस्पताल में सभी प्रकार की इलाज और दवा चिकित्सकों की मांग को रखा। अंत में विधायक ने अधूरा पड़ी जिला मुख्यायल और न्यायालय निर्माण शीघ्र पूरा कराये जाने व अपराध पर अंकुश लगाये जाने की मांग किया।

Previous article शांतिपूर्ण नामांकन और चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने अधिवक्ताओं से किया अपील
Next article आजमगढ़ रैली के लिए राजभर समाज ने भारी हुंकार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page