Home चंदौली दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ लामबंद हुए लोग,विरोध

दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ लामबंद हुए लोग,विरोध

0
दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ लामबंद हुए लोग,विरोध


पूर्व के पदाधिकारी समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ खुलकर जताया विरोध



सकलडीहा।कस्बा में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ गुरूवार को मंदिर पर पूर्व के पदाधिकारी लामबंद होकर विरोध जताया। आरोप लगाया कि वर्तमान के पदाधिकारी के तानाशाही रवैया के कारण मंदिर के विभिन्न कार्यक्रम में अड़चन आ रहा है। वर्तमान पदाधिकारियों से इस्तीफा देने की मांग किया है। वही दुर्गा पूजा सेवा समिति के वर्तमान पदाधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताया।
सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर क्षेत्र का प्राचीन मंदिर है। मंदिर पर नवरात्र में नौ दिन की झांकी,रामलीला और दशहरा का आयोजन होता है। इसके साथ ही विभिन्न आयोजन होता रहता है।यह कार्य सुचारू रूप से चले इसके लिए दुर्गा पूजा सेवा समिति बनाई गई है।बीते दिनों एक संत की प्रतिमा की स्थापना के बाद से समिति के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों मनभेद होगया है।दुर्गा पूजा सेवा समिति के पूर्व में रहे पदाधिकारियों ने वर्तमान के पदाधिकरियों पर मनमानी का आरोप लगाकर इस्तीफा की मांग किया।इनलोगों का कहना है कि लम्बे समय से संचालित मंदिर के आय व्यय का कोई हिसाब आज तक  नहीं दिया गया। इस मौके दिलीप कुमार गुप्त,प्रमोद कुमार गुप्त,मनीष गुप्त्, राकेश गुप्ता,कृष्णा गुप्त,राजेन्द्र,नागे गुप्ता, प्रह्लाद गुप्ता,,प्रेमशंकर,राजेन्द्र प्रसाद आदि रहे।

Previous article मिनी सचिवालय का कुंडी तोड़कर चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान,चोरी
Next article दस लाख की लागत से धरहरा में टीन सेड का लोकापर्ण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page