Home Uncategorized धरहरा गांव में बनेगी अनुसूचित बस्ती की सड़क

धरहरा गांव में बनेगी अनुसूचित बस्ती की सड़क

0
धरहरा गांव में बनेगी अनुसूचित बस्ती की सड़क

धरहरा गांव में बनेगी अनुसूचित बस्ती की सड़क

समाज कल्याण निदेशक संजीव कुमार को बुके देकर सम्मानित करते भाजपा नेता अमित सिंह

सकलडीहा। धरहरा गांव के बदहाल हो चुके संपर्क मार्ग का 20 लाख रुपये की लागत से पुनर्निर्माण कराया जाएगा। समाज कल्याण निदेशक ने इस संबंध में जिलाधिकारी से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिया हैं। सड़क बनने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। लम्बे समय से सड़क बनाये जाने की मांग ग्रामीणों की ओर से किया जा रहा है।
धरहरा गांव में सकलडीहा- डेढ़ावल मार्ग से अनुसूचित जाति बस्ती को जोड़ने वाली सड़क पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में थी। बारिश के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने समाज कल्याण निदेशक संजीव सिंह से मुलाकात कर सड़क निर्माण का अनुरोध किया था। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने भी समाज कल्याण निदेशक से वार्ता कर परियोजना को मंजूरी देने का आग्रह किया था। इस क्रम मे निदेशक ने डीएम को पत्र लिखकर निर्धारित प्रारूप पर 20 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया है। इस कार्य के लिए यूपी सिडको को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। ग्राम प्रधान श्वेता सिंह ने बताया कि इस सड़क के बनने से अनुसूचित जाति बस्ती के लोगों को आवागमन में आसानी होगी ।

Previous article अनियंत्रित स्कार्पियों बिजली पोल से टकराया बाल बाल बचे सवार
Next article अराजक तत्वों के गुमटी पलटने से व्यापारियों में रोष
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page