बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार व राहगीर घायल
सकलडीहा। चंदौली मुख्य मार्ग प्रतिमा पेट्रोल पंप से कुछ ही दूर पर चंदौली की तरफ से आ रहा बाइक सवार की बाइक की संतुलन बिगड़ जाने से पैदल आ रहे राहगीर को लगा धक्का जिससे राहगीर व मोटरसाइकिल सवार दोनों गिरकर जख्मी हो गए मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने दोनों खालों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया वहीं चिकित्सक डॉ0 बीके प्रसाद ने प्राथमिक इलाज के दौरान दोनों की हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।जानकारी के अनुसार घायल राहगीर खुशीहाल 40 वर्ष पुत्र छांगुर ओडवली गांव से मजदूरी का कार्य करने के बाद वापस अपने घर सकलडीहा कस्बा के सिरोहपुर आ रहा था। उधर बाइक सवार घायल सफाई कर्मी प्रदीप कुमार उम्र 38 वर्ष पुत्र दुलारे राम चन्दौली डिवटी से अपने घर सकलडीहा कस्बा के अंबेडकर नगर आ रहा था।दोनों घायलों को जिलाअस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

