Home चंदौली नीति आयोग की टीम ने स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

नीति आयोग की टीम ने स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

0
नीति आयोग की टीम ने स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण
नीति आयोग की टीम ने स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

सकलडीहा विकास खंड के फगुईया में आयुष्मान आरोग्य केन्द्र का निरीक्षण करते हुए टीम

सकलडीहा। नीति आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर है। गुरूवार को विकास खण्ड के सकलडीहा और धानापुर के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। इसके पूर्व फगुइया गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सब सेंटर और आगनबाड़ी केंद्र का नीति आयोग की टीम ने पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान नीति आयोग के शिवम मिश्रा ने मरीजो की मिलने वाली सुविधाओं की गहनता से जांच की। सब सेंटर के एनएम ने समरसेबल खराब होने और बाउंड्रीवाल की शिकायत की।
नीति आयोग की टीम के निरीक्षण की सूचना मिलते ही स्वास्थ विभाग की अधिकारी डटे रहे। नीति आयोग के शिवम मिश्रा ने फगुइया गांव में सब सेंटर,आयुष्मान आरोग्य मंदिर के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चार मरीजो ने जांच और उपचार कराया था। इस दौरान उन्होंने आगनबाड़ी से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। आगनबाड़ी केंद्र का एक कक्ष बंद होने पर सीडीपीओ पर नाराजगी जताई। वही फगुइया के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का बाथरूम धस गया था। और दीवार में दरार आ चुकी थी। ग्रामीणो का कहना है कि 3 वर्ष पूर्व इसे बनाया गया था। लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों के मिलीभगत से मानकों को ताख पर धन का बंदरबाट कर लिया गया। सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय यादव ने नीति आयोग टीम के सामने स्वास्थ्य संबंधी मरीजो को मिलने वाली सभी सुविधाओं को बताया । जिसपर टीम ने संतोष जताया। इस मौके पर सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय यादव,बीडीओ विजय कुमार सिंह,सीडीपीओ विमलेश पाल,एआरओ अमित कुमार मिश्रा,शाहिद आलम अंसारी सहित अन्य रहे।

Previous article विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के तहत युवाओं का होगा संबोधन
Next article एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने पर सकलडीहा में मचा हाहाकार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page