Home अध्यात्म सादगी और समरसता के प्रतिमूर्ति थे स्व.रामजीत भारद्वाज

सादगी और समरसता के प्रतिमूर्ति थे स्व.रामजीत भारद्वाज

0
सादगी और समरसता के प्रतिमूर्ति थे स्व.रामजीत भारद्वाज


कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के पिता स्व.रामजीत राजभर की मनायी गयी 23वीं पूण्यतिथि

विद्वान पंडितों ने विधि विधान से कराया पूजा अर्चना



सकलडीहा। धानापुर और चिरईगांव के पूर्व विद्यायक स्व.रामजीत राजभर की शुक्रवार को मंत्री आवास पर 23वीं पुण्डतिथि श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने पिता के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंली अर्पित किया। इस मौके पर विद्वान पंडितों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराया। इस मौके पर पहुंचे लोगों ने प्रसाद और भोजन ग्रहण किया।
धानापुर और चिरईगांव वाराणसी के पूर्व विधायक रहे स्व.रामजीत राजभर की 23वीं पुण्यतिथि पर सुबह से ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने लगा था। पूर्व विधायक रामजीत राजभर नौ सेना में अफसर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायर्ड होने के बाद मां भारती और जनसेवा करने का फैसला लिया।अपनी सादगी और समरसता के कारण दो बार विधायक बने। भारी व्यवस्ता के बीच वे सुख दु:ख में साथ खड़ा रहने वाले लोगों का सदैव ख्याल रखते थे। 14 फरवरी वर्ष 2003 में हृदय गति रूक जाने से उनका निधन हो गया। उनकी निधन की खबर सुनते ही उनके अंतिम शव यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। बलुआ घाट से लेकर सकलडीहा तक वाहनों की लम्बी कतार लग गयी थी। एकलौते पुत्र अनिल राजभर उनके नख्शे कदम पर चलते हुए शिवपुर विधान सभा से दो बार विधायक और मंत्री बने। उनके पुण्यतिथि पर विद्वान पंडितों ने विधि विधान से पूजा अर्चना किया। मंत्री अनिल राजभर ने भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पिता के बताये मार्ग दर्शन में चलने का संकल्प दोहराया। उनके विधानसभा के लोग और जन प्रतिनिधियों ने उनके तैल चित्र पर माल्यापर्ण और पुष्प अर्पित किया।इस मौके पर डा.संत त्रिपाठी,डा.अभय वर्मा,रविन्द्र प्रताप सिंह,रतेन्द्र राजभर,कमलेश यादव,सूरज सिंह,रवि सिंह राजपूत,अतुल सिंह,रिकू राजभर,शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अजीत यादव,पवन दूबे,मंटू पांडेंय,गोपाल राजभर,अरविंद,फनफन चौबे सहित अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Previous article दस लाख की लागत से धरहरा में टीन सेड का लोकापर्ण
Next article प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ग्रामोउद्योग योजना के तहत युवाओं का संवर रहा भविष्य:शिविर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page