Home चंदौली टूटी पाइप की मरम्मत नहीं होने से बर्बाद हो रहा पेयजल

टूटी पाइप की मरम्मत नहीं होने से बर्बाद हो रहा पेयजल

0
टूटी पाइप की मरम्मत नहीं होने से बर्बाद हो रहा पेयजल
टूटी पाइप की मरम्मत नहीं होने से बर्बाद हो रहा पेयजल

जल निगम की कस्बा में टूटी पाइप से बहता पेयजल

सकलडीहा। नागेपुर स्थित मंटू मिश्रा कालोनी के समीप हाइवे मार्ग पर जल निगम की पाइप बीते कई माह से टूटा हुआ है। पेयजल आपूर्ति शुरू होते ही सुबह शाम सैकड़ों लीटर पानी पेयजल का बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कार्यदायी संस्था के अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। नवरात्र माह में शुद्ध पेयजल की समस्या को लेकर व्यापारियों ने निजात दिलाने की मांग किया है।
कस्बा में हाइवे निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से जल निगम की पाइप दोनों ओर लगाया गया है। कस्बावासियों का आरोप है पाइप की साइज कम होने से पानी कनेक्शन से घर में पहुंचने पर समस्या होती है। अगर पेयजल आपूर्ति के समीप टूल्लू चालू हो जाये तो कई घरों में पानी नहीं पहुंच पाता है। उसके बाद जल निगम की पाइप टूटने से शुद्ध पेयजल के लिये उपभोक्ताओं के सामने समस्या खड़ी हो जाती है। बीते एक माह से अधिक समय से मंटू मिश्रा कालोनी के समीप जल निगम की पाइप टूटी हुई है। इसके अलावा अलीनगर तिराहे से सिरोहुपर जाने वाली मार्ग पर पाइप छोटी होने के कारण पानी घरों में नहीं पहुंच पाती है। कस्बा के व्यापारी नेता संतोष जायसवाल,साबिर अली,रोहित जायसवाल,लल्लू खां,कृष्ण कुमार मिश्रा आदि ने जिला प्रशासन से टूटी पाइप की मरम्मत कराये जाने की मांग किया है।

Previous article पांचवे दिन वात्सल्य और ज्ञान की देवी मां स्कंद माता की हुई पूजा
Next article चंदा बांध की साफ सफाई को लेकर किसानों ने सौपा पत्रक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page