5 C
New York
Wednesday, March 25, 2026

Buy now

कात्यायनी देवी का दर्शन कर निहाल हुए भक्तजन लगाया जयकारा

कात्यायनी देवी का दर्शन कर निहाल हुए भक्तजन लगाया जयकारा

कस्बा के दुर्गा मंदिर पर दर्शन पूजन करती हुई महिलायें

सकलडीहा। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ दिव्य रूपों (नवदुर्गा) की पूजा की जाती है। जो शक्ति, साहस, और ज्ञान का प्रतीक हैं। इन नौ दिनों में प्रतिदिन माता के विशेष स्वरूप की झांकी सजाकर आराधना की जाती है, जो साधक को सकारात्मक ऊर्जा और सफलता का संदेश देती है। यह 9 दिवसीय पर्व देवी दुर्गा की कृपा और आंतरिक शक्ति को जगाने के लिए समर्पित है। मंगलवार को कात्यानी माता की पूजा के लिये सुबह से शाम तक देवी मंदिरों पर भजन कीर्तन के साथ भक्तगण जमें रहे।
चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन मंगलवार को देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कस्बा से लेकर ग्रामीण इलाकों में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान कस्बा के दुर्गा माता, काली माता, सम्मय माता और भवानी माता के मंदिरों में भक्तों ने माला, फूल, प्रसाद और चुनरी चढ़ाई। महिलाएं देवी गीत गाती भी देखी गईं। सकलडीहा कस्बे के प्राचीन काली माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, सम्मय माता मंदिर,बउरहिया माता मंदिर नागेपुर और भवानी माता मंदिर सहित ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों में महिला, पुरुष, युवक और युवतियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर अपनी मन्नतें पूरी होने की कामना कर रहे थे। मंदिरों में बजते घंटों और देवी गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो रहा। पुजारी रामजनम चौबे,चन्द्रभान तिवारी और श्यामू राय ने बताया कि जो भक्त सच्चे मन से माता कूष्मांडा देवी की आराधना करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। सारे कष्ठ का निवारण होता है। इस अवसर पर मुरली पांडेय, विनय पांडेय,,रतेन्द्र राजभर, टुनटुन राजभर, लालचंद सेठ,बचाउ गुप्ता सहित अन्य रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page