Home चंदौली विवाहिता की शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

विवाहिता की शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

0
विवाहिता की शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
विवाहिता की शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

तेन्दुईपुर गांव में विवाहिता की मौत पर फोरंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल करते कोतवाली पुलिस

सकलडीहा। तेन्दुईपुर गांव में 20 वर्षीय एक विवाहिता को इलाज के लिये वाराणसी जाते समय गुरूवार की दोपहर में रास्ते में मौत हो गयी। घटना के बाद मायका पक्ष के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए 112 पर फोन करके सूचना दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा व्याप्त थी। इस मौके पर दोनों पक्ष से काफी संख्या में लोग जुटे रहे।
तेन्दुईपुर गांव के अजीत चौहान का बेटा किशन चौहान ने गांव में ही 20 वर्षीय प्रेमा चौहान से भाग कर प्रेम विवाह कर लिया था। जिसके बाद से दोनों गांव के बाहर रहते थे। इस मामले में मायका पक्ष की ओर से पूर्व में थाने में शिकायत भी किया गया था। बीते दो सप्ताह से किशन अपने घर में लाकर पत्नी के साथ रहता था। बुधवार की शाम अचानक तबीयत खराब होने पर गांव में ही एक नर्सिंग होम पर ले गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया था। इसके बाद भी लड़की के पेट में दर्द होने पर एक एएनएम की सलाह पर मुगलसराय एक अल्ट्रासाउंड की जांच कराया। जांच के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर बीएचयू ले जा रहे थे। रास्ते में विवाहिता की मौत होगयी। वापस घर आने पर माइका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गला दबाकर जान से मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना किया। मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने शव को फारेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल के बाद शव को पीएम के लिये भेज दिया। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिती स्पष्ट हो पायेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई किया जायेगा।

Previous article श्रीपत ब्रम्हबाबा मंदिर के समीप दूषित सरोवर की साफ सफाई की मांग
Next article राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना से भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page