Home चंदौली क्षेत्र पंचायत की मिनी सदन में विकास कार्यो को लेकर तैयारी पूरी,बैठक

क्षेत्र पंचायत की मिनी सदन में विकास कार्यो को लेकर तैयारी पूरी,बैठक

0
क्षेत्र पंचायत की मिनी सदन में विकास कार्यो को लेकर तैयारी पूरी,बैठक


सकलडीहा।ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत में विकास कार्यो को गति देने के लिये मिनी सदन की बैठक बुलायी गयी है। इसको लेकर विधायक से लेकर सांसद को सूचित किया गया। बैठक में मनरेगा,पीएम आवास,एनआरएलएम सहित विभिन्न बिंदूओं पर प्रस्ताव लिया जायेगा। कार्यक्रम में तहसील से लेकर जिलास्तरीय अधिकारी भी सम्मलित रहेंगे।महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास,राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन,पेयजल योजना,राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो,परिवार कल्याण,अल्प बचत,नहर बंधी ड्रेन सिल्ट सफाई कार्य के अलावा राज्यवित्त और केन्द्रीय वित्त मनरेगा के वास्तविक कार्ययोजना,एसबीएम योजना,गोआश्रय स्थल सहित अन्य बिंदूओं को लेकर क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत की संयुक्त बैठक बुलायी गयी है। जिसमें सभी विधान सभा सदस्य,सांसद,पंचायत और स्नातक शिक्षक जनप्रतिनिधियों को सूचित किया गया है। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से बैठक को लेकर अधिकारियों की ओर से तैयारी पूरी करा लिया गया है। इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि विकास कार्यो को गति देने के लिये मिनी सदन की बैठक बुलाया गया है। जिसमें प्रस्तावित विभिन्न बिंदूओं पर प्रस्ताव और बजट का अनुमोदन किया जायेगा। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,एडीओ आईएसबी हवलदार यादव,एकाउंटेंड विजय शंकर सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ग्रामोउद्योग योजना के तहत युवाओं का संवर रहा भविष्य:शिविर
Next article दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page