सकलडीहा कस्बा में प्रशिक्षण कार्याशाला को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा
सकलडीहा। भाजपा की ओर से गुरूवार को कस्बा के बाल विद्या मंदिर सभागार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्याशाला दो सत्र में चलाया गया। इस मौके पर भाजपा के बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर के पदाधिकारियों को भाजपा की विचारधारा और राष्ट्र के प्रति समर्पण और त्याग की भावना पर विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने और जनता को लाभ दिलाये जाने पर चर्चा किया गया।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता सर्वेश कुशवाहा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नितियों पर चलकर गांव के अंतिम व्यक्ति को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का पहल किया है। जिसके कारण आज भाजपा के सबसे ज्यादा सांसद,विधायक और कई प्रदेश व केन्द्रशासित राज्य में भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा के करोड़ों सदस्य इस बात का मिशाल है। भाजपा में हर वर्ग का सम्मान और अधिकार है। इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह,रामसुंदर चौहान,सत्यप्रकाश गुप्त सुनील श्रीवास्तव ने कार्यशाला के माध्यम से भाजपा की नितियों को जन जन तक पहुंचाने और आम लोगों को सरकार की योजना से जोड़ने का आवाहन किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान और नीरज सिंह बाला ने सभी अतिथियों को पार्टी की टोपी बैच और झंडा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह,मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान,विजय गुप्ता,नीरज सिंह,प्रमोद सिंह,नंदलाल कुशवाहा,अवधेश सिंह,प्रकाश चौहान,मुसाफिर प्रजापति,दीपक केशरी,यश्वर्धन सिंह,बुद्धुलाल विश्वकर्मा,गोपाल राजभर,अरविंद राजभर,मिथिलेश पटवा सहित अन्य मौजूद रहे।
