Home चंदौली भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से परेशान राहगीर

भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से परेशान राहगीर

0
भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से परेशान राहगीर
भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से परेशान राहगीर

भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से परेशान लोग

सकलडीहा। भोजापुर और सकलडीहा रेलवे स्टेशन क्रासिंग पर ट्रेन आने पर गेट बंद हो जाती है। काफी बिलंब से टे्रन जाने पर वाहनों की लम्बी कतार दोनों ओर लग जाता है। गेट खुलने पर जाम की समस्या से लोग परेशान रहते है। बीते दिनों गेट बंद नहीं होने पर गेट मैन को काफी समस्या हुई। 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गेट बंद कराने पर एक्सप्रेस टे्रन रवाना हुई। ग्रामीणों ने रेलवे क्रासिंग पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग किया है।
सकलडीहा भोजापुर और खुचमा रेलवे क्रासिंग पर सुबह से शाम हजारों छोटी बड़ी वाहन जाती है। जिला मुख्यालय से लेकर वाराणसी जाने वाले लोगों की कतार लगी रहती है। भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर आये दिन जाम से लोग परेशान रहते है। इसके बाद भी रेलवे क्रासिंग पर सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया जाता है। आये दिन जाम की समस्या से गेटमैन से लेकर राहगीर परेशान रहते है। समाजसेवी दुर्गेश सिंह,अजय सिंह,आनंद यादव,प्रमोद यादव,बृजेश यादव,राकेश आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन लगाये जाने की मांग किया। इस बाबत सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि रेलवे क्रासिंग पर सुरक्षा को लेकर पुलिस को निर्देश दिया गया है।

Previous article हनुमान जयंती पर जय श्रीराम जय हनुमान के उद्घोष से गूंज उठा मंदिर
Next article मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण के तहत किया गया कार्यक्रमों का आयोजन।
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page