3.7 C
New York
Thursday, April 9, 2026

Buy now

जॉब कार्ड धारकों का ई केवाईसी कराने पर होगा भुगतान:बीडीओ

जॉब कार्ड धारकों का ई केवाईसी कराने पर होगा भुगतान:बीडीओ

विकास खंड सभागार में सचिवों को निर्देशित करते हुए बीडीओ विजय कुमार सिंह

सकलडीहा। विकास खंड सभागार में बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बुधवार को सभी सचिवों के साथ संयुक्त रूप से बैठक किया। इस दौरान मनरेगा कार्य में लगे जॉब कार्ड धारकों का ई केवाईसी कराने का निर्देश दिया। बगैर ई केवाईसी भुगतान नहीं होने का निर्देशित किया। चेताया कि एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री आवास के सभी लाभार्थियों का आवास कार्य को पूरा कराने केा बताया।
मनरेगा कार्य की फीडिंग और भुगतान से पूर्व विकास खंड के कुल 104 गांवों में जॉब कार्ड धारकों का ई केवाईसी कराना जरूरी होगा। बगैर ई केवाईसी के मनरेगा मजदूरों का भुगतान नही होगा। इसके लिये बीडीओ ने सभी सचिवों को जल्द से जल्द गांवों के पंचायत भवन पर मनरेगा मजदूरों का भुगतान और डिजिटल लाईब्रेरी शुरू कराये जाने का निर्देश दिया। इसके अलावा गेहूं के कटाई के बाद मनरेगा के तहत होने वाले कार्यो को पूरा कराये जाने का निर्देश दिया। सचिवों को फार्मर रजिस्ट्री कार्य को भी पूरा कराने को बताया। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने सभी सचिवों को निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने को बताया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों शादी विवाह होने वाले है। गांवों में साफ सफाई के साथ अधूरा पडे़ विकास कार्यो को पूरा कराये जाने का निर्देश दिया। अंत में छुट्टा पशुओ के साथ पशुआश्रय केन्द्र पर गर्मी को देखते हुए पानी बिजली और छाया की व्यवस्था करने को बताया। इस मौके पर सचिव राम सिंह,पवन दूबे,अरविंद गौतम,रजनीश,विनय कुमार,संजय यादव,संदीप गौतम,प्रिया मौर्या,अमित,बाबूलाल,त्रिलोंकी सिंह,शशीकांत सहित अन्य रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page