Home चंदौली हाइवे निर्माण के लिये खड़ेहरा में चला बुल्डोजर कई मकान ध्वस्त

हाइवे निर्माण के लिये खड़ेहरा में चला बुल्डोजर कई मकान ध्वस्त

0
हाइवे निर्माण के लिये खड़ेहरा में चला बुल्डोजर कई मकान ध्वस्त
हाइवे निर्माण के लिये खड़ेहरा में चला बुल्डोजर कई मकान ध्वस्त

नोटिस देने के बाद भी मकान नहीं तोड़ने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने चलाया बुल्डोजर

पुलिस पीएससी लगाकर तहसील प्रशासन बुल्डेाजर चलाकर मकान तोड़वाते एसडीएम सहित अन्य अधिकारी

सकलडीहा । हाइवे निर्माण को लेकर खड़ेहरा गांव में लम्बे समय से सड़क निर्माण अधर में लटका हुआ था। विभाग की ओर से तीन बार नोटिस और सूचना देने के बाद भी मुआवजा को लेकर मकान नही तोड़ने दिया जा रहा था। बुधवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम कुंदन राज कपूर और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी पुलिस और पीएससी फोर्स लगाकर कई मकानों पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन की मनमानी को लेकर विरोध जताया। हालाकि प्रशासन ने नियमानुसार मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिलाने की बात कही है।
खड़ेहरा गांव में लम्बे समय से सर्किल रेट से मुआवजा दिलाये जाने की मांग भू स्वामी की ओर से किया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे है। इसको लेकर ग्रामीणों की ओर से न्यायालय से लेकर जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत भी किया था। लेकिन मुआवजा नही मिलने से भू स्वामियों में आक्रोंश था। बुधवार को तहसील प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी पीएससी और कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर बुल्डेाजर चलाकर कई मकान को ध्वस्त कर दिया। विरोध करने पर ग्रामीणों को पुलिस ने थाने ले आयी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सर्किल रेट से मुआवजा तो दूर घर में बने लैट्रिंग बाथरूम तक तोड़ दिया गया है। सुबह से लेकर शाम तक बुल्डेाजर पुलिस फोर्स के निगरानी में चलता रहा। इस बाबत उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि सबको नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा। मुआवजा से संतुष्ट नहीं है तो वह अपील कर सकते है। इस मौके पर अधीशासी अभियंता राजेश कुमार,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद,सीओ स्नेहा तिवारी,कोतवाल भूपेन्द्र निषाद सहित कार्यदायी संस्था के ठेकेदार और ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous article टिमिलपुर गांव व सीएचसी के पास बजबजाता नाला
Next article डा.आम्बेडकर के विचारों से सर्व समाज को मिला अधिकार: विधायक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page