Home अध्यात्म डा.आम्बेडकर के विचारों से सर्व समाज को मिला अधिकार: विधायक

डा.आम्बेडकर के विचारों से सर्व समाज को मिला अधिकार: विधायक

0
डा.आम्बेडकर के विचारों से सर्व समाज को मिला अधिकार: विधायक
सकलडीहा कस्बा सहित टिमिलपुर डॉ0.आम्बेडकर जयंती पर झाकी निकालते हुए

डा.आम्बेडकर के विचारों से सर्व समाज को मिला अधिकार: विधायक

ताराजीवनपुर में आम्बेडकर जंयती के उपलब्ध्य में विचार रखते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव

बरठी में आम्बेडकर जंयती के उपलक्ष्य में झांकी के साथ जाते हुए

सकलडीहा। आम्बेडकर जंयती के उपलक्ष्य में मंगलवार की देर शाम तक विभिन्न गांवों में झांकी के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सकलडीहा कस्बा सहित बरठी में विशाल झांकी निकाली गयी। वही ताराजीवनपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा साहब के विचारों पर चलने का संकल्प दोहराया।
सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को बराबरी का हक संविधान के माध्यम से दिलाने का काम किया। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही पीडीए को हक और अधिकार मिल सकता है। वही सकलडीहा कस्बा में आम्बेडकर बस्ती टिमिलपुर बस्ती और बरठी गांव से भारी संख्या में जुलूस पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने सभी शोषित वंचित और गरीबों को हक और अधिकार दिलाने के लिये न जाने कितनी यातनायें झेला है। जिसके वजह से आज हम बोल रहे है। इसके पूर्व कांग्रेस नेता राजेश चौधरी, कमांडेंट राम लखन, रामजन्म बागी एड,डॉ0 अश्वनी,डॉ0 अशोक कुमार,अरूण रत्नाकर,निठोहर सत्यार्थी,भाईराम, दुलारे राम,कुलदीप चौधरी ने विस्तार से बाबा साहब के विचारों को रखा। इस मौके महेन्द्र लहरी,मोनू चौधरी,टोनु चौधरी, बादल चौधरी,मनोज कुमार,प्रधान प्रतिनिधी अशोक कुमार,जित्तू मास्टर,रामश्रे राम,दुलारे,विपिन बिहारी,लक्ष्मण पासवान,विजय चौहान,अभय यादव सहित अन्य रहे।

Previous article हाइवे निर्माण के लिये खड़ेहरा में चला बुल्डोजर कई मकान ध्वस्त
Next article खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से लगी आग 25 से 30 बीघा की फसल जलकर खाक!
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page