खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से लगी आग 25 से 30 बीघा की फसल जलकर खाक!
सकलडीहा। विकासखंड के घरचित, दरियापुर, बथावर मौजा में अज्ञात कारणो से खड़ी फसल में अचानक आग लगने के कारण खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि घरचित ताल में हार्वेस्टर से किसी किसान की फसल की कटाई का कार्य कर कुछ लोग खाना खा रहे थे तभी अचानक गेंहू की एक बोझ में आग जलता दिखाई दिया। लोगो के पास पहुचते ही थोड़ी देर भी नही लगा कि आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया जिससे सिवान के तीन मौजा घरचित, दरियापुर, बथावर के किसानों की पच्चीस से तीस बीघा की लगभग फसल जल कर खाक हो गई।वही मौके पर कई गांव के किसानों ने जलती फसल देख दौड़ कर मौके पर पहुच कर काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया सूचना के बाद भी लेट पहुँची फायर बिग्रेड हालांकि तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा चुके थे।


