Home चंदौली डीएम साहब एक नजर इधर भी, गंदे नाले का पानी घुस रहा वापस घरों में निकासी न होने से टिमिलिपुर सीएचसी मार्ग के लोग परेशान,तहसील दिवस पर करेंगे घेराव

डीएम साहब एक नजर इधर भी, गंदे नाले का पानी घुस रहा वापस घरों में निकासी न होने से टिमिलिपुर सीएचसी मार्ग के लोग परेशान,तहसील दिवस पर करेंगे घेराव

0
डीएम साहब एक नजर इधर भी, गंदे नाले का पानी घुस रहा वापस घरों में निकासी न होने से टिमिलिपुर सीएचसी मार्ग के लोग परेशान,तहसील दिवस पर करेंगे घेराव

गंदे नाले का पानी निकासी न होने से टिमिलिपुर सीएचसी मार्ग के लोग परेशान ग्रामीणों में आक्रोश,तहसील दिवस पर करेंगे घेराव

सकलडीहा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगातार कवायद किया जा रहा है,इसके बाद भी नालों की साफ सफाई को लेकर सफाईकर्मी द्वारा कोरमपूर्ति किया जा रहा है। सकलडीहा टिमिलपुर सीएचसी मार्ग के समीप बीते कई माह से बदबू के साथ पूरा गंदा नाला ओवरफ्लो कर बजबजा रहा है। यही नही अब गंदे नाले का पानी लोगो के घरों में वापस जाने लगा है जिससे लोगो का जीना मुश्किल हुवा है।आस पास लोग कई तरह की बिमारियों से जूझने भी लगे है।वही हॉस्पिटल पर आने जाने वाले मरीज से लेकर राहगीर व चिकित्सक परेशान है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अंजान बने हुए है। गांव सहित आने जाने वाले क्षेत्रीय लोगों ने गंदा नालों की नियमित साफ सफाई कराये जाने के साथ नाले पर ढक्कन लगाने का मांग किया है।
सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप से गंदा नाला का आधा अधूरा निर्माण कराया गया है।इसके साथ ही आज तक नाले के ऊपर ढक्कन के अभाव में आस पास के निवास करने वाले व आने जाने वाले राहगीर सहित अन्य ग्रामीणों ने इसकी घोर निंदा करते है। वही ग्रामीणों का आरोप है कि आधा अधूरा नाला निर्माण व निकासी न होने से काफी दिनों से गंदे नाले का पानी उसी नाले में बजबजा रहा है। यही नही आस पास के लोगो मे कई तरह की बिमारियों से भी परेशान है। साथ ही नियमित साफ सफाई की बात ही छोड़ दीजिए नाला निर्माण के बाद आज तक नाले की सफाई तक नही हो पाई है। सबसे महत्त्वपूर्ण बात तो ये है कि यह मुख्यमार्ग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग होने के कारण प्रतिदिन हजारों मरीजो का आवागमन होता है आने जाने वाले ग्रामीणों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है।जो नाक पर रुमाल लगा कर गुजरने को मजबूर रहते है।गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया की इसकी सूचना समाचार पत्र व मौखिक रूप से भी कई बार किया जा चुका है परंतु उच्चाधिकारियों के कानों में आज तक जु भी नही रेंगे । वही इसी मार्ग से जिले के आला अधिकारियों के साथ ही जनपद के आला नेताओं व मंत्रियों का भी अक्सर स्वास्थ्य केंद्र पर आना जाना होता है। यही नही अब तो ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि दुर्भाग्य है टिमिलपुर गांव का जो इसके पहले कई बार सफाई कर्मियों को सस्पेंड भी किया जा चुका है इसके बाद पुनः नियुक्त के बाद भी सफाई कर्मी सिर्फ खाना पूर्ति कर कचरा सड़क के किनारे निकाल कर छोड़ देते है जिसके कारण गांव के जाने वाले ग्रामीणों को काफी दुर्गंध का सामना करना पड़ता है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वही दूसरी तरफ सीएचसी हॉस्पिटल में जाने वाले मरीज भी परेशान रहते है।शिकायत के बाद भी साफ सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति किये जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। सीएचसी से लेकर गांव तक जाने वाली मार्ग पर नाला पर ढ़क्कन और साफ सफाई कराये जाने की मांग किया है। सीएचसी मार्ग निवास करने वाले लोगो ने चेतावानी देते हुए कहा कि अगर जल्द नाले की सफाई नही हुई तो तहसील दिवस पर घेराव करने का काम करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी यहाँ के अधिकारियों की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page