जनपद स्तरीय धम्म यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल होंगे भंते
सकलडीहा । बाबा साहेब डा.भीम राव आम्बेडकर की जंयती के उपलक्ष्य में आगामी 26 अप्रैल को सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम पर जनपद स्तरीय धम्म यात्रा निकाला जायेगा।जिसमें जिले भर के बौधिष्ठ हजारों की संख्या में शामिल होंगे। इसको लेकर कार्यक्रम आयोजकों की ओर से तैयारी तेज कर दिया गया है।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डा.इंदू चौधरी प्रोफेसर बीएचयू और मुख्य अतिथि चन्द्रिमा थेरो भंते के सहित अनुवाई मौजूद होंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजक समिति सदस्य राम हरक चौधरी, लल्लन कुमार,निठोहर सत्यार्थी,अरूण रत्नाकर,भाईराम,ज्ञानचंद ,रामसुभाष ,गिरजेश दादा,सोनू,सतीश चन्द्र,टोनू चौधरी,रमेश राम,अशोक कुमार आदि समर्थकों की ओर से तैयारी तेज कर दिया गया है। कार्यक्रम संयोजक लल्लन कुमार ने बताया कि पहली बार हजारों की संख्या में धम्म यात्रा में बौधिष्ठ शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर डोर टू डोर जनसर्म्पक शुरू कर दिया गया है।