Home अध्यात्म काली माता मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भंडारे का हुआ भव्य आयोजन भंडारा।

काली माता मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भंडारे का हुआ भव्य आयोजन भंडारा।

0
काली माता मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भंडारे का हुआ भव्य आयोजन भंडारा।
काली माता मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भंडारे का हुआ भव्य आयोजन भंडारा।

सुबह 12 बजे से देर रात दस बजे तक चलता रहा भंडारा और देवी जागरण,हजारों की संख्या में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

सकलडीहा कस्बा के बउरहिया काली माता मूर्ति स्थापना पर भंडारा में प्रसाद लेते हुए भक्त

सकलडीहा। कस्बा स्थित तेन्दुईपुर बउरहिया काली माता की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशाल भंडारें का आयोजन किया गया। भंडारा में जनपद सहित कई जिले से आये हुए हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भक्तो ने प्रसाद ग्रहण से पूर्व माता का दर्शन पूजन और जयकारा लगाया।
चन्दौली-सैदपुर वाया सकलडीहा हाइवे मार्ग का चौड़ीकरण होने के कारण तेन्दुईपुर की प्राचीन सैकड़ों वर्ष पुरानी काली माता मंदिर सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण नये मंदिर की स्थापना कराकर विद्वान पंडितों की ओर से मूर्ति की स्थापना नवनिर्मित मंदिर में कराया गया। इसके पूर्व कलश यात्रा और मूर्ति भ्रमण का कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल रहे। भंडारे के दिन सुबह से प्रसाद लेने वालों की तांता लगा रहा । देर रात तक भंडारा का आयोजन के साथ देवी जागगरण कार्यक्रम का संचालन हुआ। कार्यक्रम में पंचायत विभाग के साथ तहसील और पुलिस प्रशासन के लोग सुबह से भंडारा व्यवस्था में सहयोग में जुटे रहे। अंत में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पूरे परिवार के साथ भंडारे में स्वंय प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर एसडीएम कुंदन राज कपूर,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, बीडीओ विजय कुमार सिंह,अतुल सिंह,कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,रतेन्द्र राजभर,टुनटुन राजभर,अरविंद राजभर,वरिष्ठ समाजसेवी मुराहु विश्कर्मा ,कमलेश,लल्लू खां,लल्लन राय, अमित राय,पप्पू सिंह,दीना राय,गोपाल राय,डॉ. मनोज राय,पिंटू राय,प्रीतम राय सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और भक्त सुबह से डटे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page