Home चंदौली शोपीस बना वाटरकूलर,सालों से खराब पड़ा वाटर कूलर पयेजल के लिए परेशान ब्लॉक कर्मी

शोपीस बना वाटरकूलर,सालों से खराब पड़ा वाटर कूलर पयेजल के लिए परेशान ब्लॉक कर्मी

0
शोपीस बना वाटरकूलर,सालों से खराब पड़ा वाटर कूलर पयेजल के लिए परेशान ब्लॉक कर्मी
वाटर कूलर खराब होने से तहसील और ब्लॉक कर्मी परेशान

सकलडीहा। तहसील और विकास खंड परिसर में लगे वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं। मरम्मत के अभाव में ये निष्प्रभावी हो गया है। जिससे यहां आने वाले फरियादी और वादकारी भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हैं।
शुद्ध पानी न मिलने के कारण उन्हें महंगे बोतल बंद पानी खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त खर्च का दबाव बढ़ गया है।सकलडीहा कस्बे में तहसील और विकास खंड दोनों कार्यालय स्थित हैं। जहां रोजाना सैकड़ों फरियादी और वादकारी पहुंचते हैं। बढ़ते तापमान के कारण गर्मी बढ़ गई है, जिससे लोगों को बार-बार प्यास लग रही है।पहले तहसील में दो और ब्लॉक में एक वाटर कूलर लगाया गया था। हालांकि, देखरेख और मरम्मत की कमी के कारण ये सभी खराब हो गए हैं। तहसील का एक कूलर तो जमीन पर गिरा हुआ है। शुद्ध पेयजल की कमी से अधिवक्ता और फरियादी काफी परेशान हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता शिवगोबिंद सिंह,विजय प्रताप सिंह, आशुतोष मिश्रा,आशु,संतोष सिंह और सचिदानंद सिंह ने जल्द से जल्द वाटर कूलर की मरम्मत की मांग की है।इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि वाटर कूलर की मरम्मत एक-दो दिन में करा दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पानी की कमी नहीं है और सभी के लिए बाहर से आरओ का पानी मंगाया जा रहा है।

Previous article भगवान बुद्ध मानवता और समता मूलक समाज का दिया संदेश:भंते
Next article नये रंगरूट सिपाहियों के आने से होगी सहुलियत सकलडीहा ।
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page