Home क्राइम अनियंत्रित थार ने कई वाहनों में मारी टक्कर,अफरा तफरी,टक्कर

अनियंत्रित थार ने कई वाहनों में मारी टक्कर,अफरा तफरी,टक्कर

0
अनियंत्रित थार ने कई वाहनों में मारी टक्कर,अफरा तफरी,टक्कर


सकलडीहा। सकलडीहा सधन तिराहा के समीप शनिवार की देर शाम सकलडीहा से चहनिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थार वाहन ने छोटी बड़ी कई वाहनों में टक्कर मार दिया। जिसके कारण भगदड़ मच गया। मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और वाहन को पकड़कर थाने ले गयी। वही घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी।
सकलडीहा से चहनिया मार्ग का निर्माण पूर्ण रूप से हुआ नहीं है। इसके बाद भी तेज रफ्तार में फर्राटा भर रहे है। एक सप्ताह पूर्व डंफर की चपेट में आने से एक युवक की मौत होगयी थी। इसके बाद भी वाहनों का आवागमन पर लगाम नही लग पा रहा है। शनिवार की देर शाम सकलडीहा सधन तिराहे से तेज रफ्तार में चहनिया की ओर जा रही थार वाहन टेम्पू सवारी वाहन, बाइक सवार,मारूति कार,ट्रैक्टर सहित कई वाहनों को टक्कर मारते हुए सड़क पर गिरी बालू में जाकर फस गयी। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल होगया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थार चालक नशे में होने के कारण कई वाहनों की टक्कर मार दिया। जिसमें एक बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल होगयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वाहन सहित चालक को पकड़कर थाने ले गयी। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
इनसेट में………
आटो सवारी वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल
मनिहरा गांव के समीप रविवार को शाम 6 बजे करीब सवारी आटो वाहन के धक्के से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल होगये। घटना के बाद आटो चालक वाहन लेकर फरार होगया। घायल सकलडीहा कस्बा के आम्बेडकर बस्ती के 58 वर्षीय जीवनाथ राम और पुत्र 36 वर्षीय संतोष राम है। परिजनों ने दोनों घायलों को सकलडीहा सीएचसी में भर्ती कराया।

डंफर की चपेट में आने से बाल बाल बचे स्कूटी सवार
पपौरा से आ रहे स्कूटी सवार सधन तिराहा के समीप सकलडीहा से जा रही डंफर की चपेट में आने से बाल बाल बच गये। ग्रामीणों ने डंफर को रोककर पूछताछ करने पर डंफर चालक ने बताया कि मरा तो नहीं है। यह सुनकर लोग आक्रोशित होगये। शिकायत पर मामले की जांच पर कोतवाली पुलिस कर रही है।

Previous article नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने के बाद,कई घायल,18 की मौत
Next article खुचमा रेलवे क्रासिंग पर वाहनों की लगी लम्बी कतार राहगीर रहे परेशान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page