भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा कस्बे में घनत्व आबादी व व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में दिन के समय भारी वाहनों (नो-एंट्री क्षेत्र) के अवैध प्रवेश से बढ़ रही दुर्घटनाओं व ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी व अन्य व्यापारियों ने चन्दौली पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया।वही व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से इस गंभीर समस्या को लेकर अवगत कराया साथ ही स्थायी समाधान और नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की। इस दौरान सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी ने मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर भी पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित कराया। भीतरी मुख्य बाजारों सुबह से लेकर रात तक भारी ट्रकों, डंपरों और कंक्रीट मिक्सर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग किया। अनियंत्रित गति से चलने वाले भारी वाहनों के कारण आए दिन हो रहे सड़क हादसों पर प्रतिबंध लगाया जाए। तय समय सीमा (नो-एंट्री टाइमिंग) के बाद भी मुख्य चौराहों पर पुलिस चेकिंग को और सख्त किया जाए, ताकि प्रतिबंधित समय में ये वाहन प्रवेश न कर सकें ताकि किसी तरह की कोई घटना न हो। भारी वाहनों को शहर के भीतर आने देने के बजाय बाहरी बाईपास रास्तों से मोड़ने के लिए सख्त हिदायत और बोर्ड लगाए जाएं। इन विभिन्न चर्चा के दौरान विगत दिनों हुई दुर्घटना में महिला की मौत की चर्चा भी की गई तथा जब तक रोड निर्माण कार्य पूर्ण ना हो तब तक इन भारी वाहनों पर रोक यथावत जारी रहे। शिकायत और जनहित की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभावी कदम उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यातायात विभाग (ट्रैफिक पुलिस) को सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।नो-एंट्री के नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ भारी जुर्माने और जब्ती की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहरवासियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि, तहसील अध्यक्ष सतीश जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार सेठ, उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार गुप्ता व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
