Home चंदौली चन्दौली में 25 जुलाई को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए लगेगा परीक्षण शिविर, दिव्यांगजन ऐसे उठाएं लाभ चन्दौली

चन्दौली में 25 जुलाई को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए लगेगा परीक्षण शिविर, दिव्यांगजन ऐसे उठाएं लाभ चन्दौली

0
चन्दौली में 25 जुलाई को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए लगेगा परीक्षण शिविर, दिव्यांगजन ऐसे उठाएं लाभ  चन्दौली

चन्दौली में 25 जुलाई को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए लगेगा परीक्षण शिविर, दिव्यांगजन ऐसे उठाएं लाभ

चन्दौली। जनपद के दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन और सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 25 जुलाई 2026 को एक विशेष चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड, कानपुर (एलिम्को) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रत्नेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक पात्र दिव्यांगजन दिनांक 25 जुलाई 2026 को विकास खण्ड परिसर सदर शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज दिव्यांगता का प्रतिशत: यू०डी०आई०डी० (UDID) कार्ड में न्यूनतम 80 प्रतिशत दिव्यांगता अनिवार्य है।
आय सीमा: समस्त स्रोतों से पारिवारिक मासिक आय ₹22,500/- प्रति माह से कम होनी चाहिए (इसके लिए वैध आय प्रमाण पत्र आवश्यक है)। अन्य दस्तावेज: आधार कार्ड और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जिले के सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे समय पर शिविर स्थल पर पहुँचकर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Previous article तकनिकी समस्या के कारण सकलडीहा में लगभग आठ घंटा बिधुत आपूर्ति रही ठप
Next article सपा जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट तहसील पुलिस छावनी में तब्दील
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page