सर्पदंश से छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सकलडीहा चन्दौली बलुवा थाना क्षेत्र महुवर डेरवा खुर्द गांव निवासी मुन्ना की सबसे छोटी पुत्री राधिका 13 वर्षीय शनिवार को अलसुबह सो कर उठी और अपने आंगन में मुह धोने के लिए बैठी थी की अचानक पीछे से आये सर्प ने काट लिया। छात्रा राधिका ने सर्प को काट कर भागते देख बहुत तेजी से रोरो कर शोर मचाना शुरू कर दिया। सोर और रोने की आवाज सुन पिता मुन्ना घर से आगन में पहुच कर पूछा क्या हुवा क्यु चिल्ला रही हो छात्रा ने रोते चीखते हुए बताया कि पापा अभी अभी एक सर्प ने काट लिया इतना सुनते ही पिता मुन्ना ने अपनी पुत्री राधिका को लेकर तत्काल आनन फानन में सकलडीहा एक निजी अस्पताल पहुचा जहाँ चिकित्सक ने देखते ही सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाने को कहा। वही मुन्ना ने राधिका को 108 एम्बुलेंस की मदद से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुच कर चिकित्सक को दिखाया जहाँ चिकित्सक डॉ0 संजीव जायसवाल ने देखते ही मृत घोषित कर दिया व इसकी सूचना सकलडीहा व बलुवा थाना पुलिस को दिया मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिलाअस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता मुन्ना का रोरो कर बुरा हाल रहा।जानकारी के अनुसार मृत छात्रा के पिता मुन्ना ने बताया कि मेरी पत्नी इंदु देवी का देहांत सत्र 2020 में ही हो गया। मजदूरी करते हुए मै अपनी सभी बेटियों को पढ़ाया लिखाया। मेरी पांच बेटियां थी जिसमे मैन अपने दो बड़ी बेटी ज्योति व आरती की शादी कर दिया। अब मेरी तीन बेटियां थी जिसमे मृत राधिका पांच बहनों में चौथे न0 पर थी इससे बड़ी निधि व सबसे छोटी रिया है। पत्नी के देहांत के बाद बेटियों को मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। इस घटना की जानकारी होते ही सभी बहनों व परिवार सहित पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृत छात्रा राधिका कक्षा 7 वी की छात्र थी गांव के ही मिडिल स्कूल में पढ़ाई करती थी। परिजनों का कहना है कि राधिका पढ़ाई में बहुत ही होनहार और सरल स्वभाव के साथ सभी की चहेती थी। उसकी असमय मृत्यु से पूरे परिवार और गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है।
