जमीनी विवादों के निस्तारण को लेकर मौके पर भेजे गये टीम
सकलडीहा कोतवाली पर समाधान दिवस पर फरियाद सुनते हुए एसडीएम
सकलडीहा । उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह और तहसीलदार अनुराग सिंह के नेतृत्व में सकलडीहा कोतवाली में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान राजस्व संबधित मामलों के निस्तारण को लेकर टीम भेजकर निस्तारण कराया गया।
एसडीएम आंकाक्षा सिंह ने कि फरियादियों की समस्या गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। उन्होंने राजस्व संबधित समस्याओं का निस्तारण को लेकर मौके पर राजस्व टीम लेखपाल और कानूनगों को भेजकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। वही पूर्व में प्राप्त समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों का भी अवलोकन किया। फरियादियों से वार्ता करके निस्तारण की गुणवत्ता की जानकारी लिया। इस मौके पर तहसीलदार अनुराग सिंह,कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,लेखपाल आलोक पांडेय,राजेश पासवान,दरोगा अभिमन्यु राय सहित अन्य रहे।