Home चंदौली सावन से पहले मंदिर मार्गों पर जलभराव व गंदगी, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

सावन से पहले मंदिर मार्गों पर जलभराव व गंदगी, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

0
सावन से पहले मंदिर मार्गों पर जलभराव व गंदगी, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

सावन से पहले मंदिर मार्गों पर जलभराव व गंदगी, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

सकलडीहा । गुरु पूर्णिमा और सावन माह की शुरुआत से पहले कस्बे के प्रमुख मंदिरों तक जाने वाले मार्गों पर जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई गई, जिससे श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।बीते दिनों जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर संबंधित विभागों को मंदिर परिसर एवं मार्गों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग तथा यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद सकलडीहा कस्बे में कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा है और नालियों की सफाई नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है।टिमिलपुर स्थित महेश्वर मंदिर, दुर्गा मंदिर, शनिदेव मंदिर, संतोषी माता मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर और ठाकुरबाड़ी सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। महेश्वर मंदिर से कांवड़ यात्रा भी चतुर्भुजपुर स्थित कालेश्वर मंदिर के लिए रवाना होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर मार्ग पर कई दिनों से जलभराव और गंदगी होने के कारण श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाई हो सकती है।व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता सहित संत सेठ, नागेंद्र गुप्त, राजीव मोदनवाल, राजेंद्र प्रसाद और मनीष ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सावन शुरू होने से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page